मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीज, स्किन पर आएगा निखार
तेज धूप और बढ़ती गर्मी के चलते चेहरा टैन और डल दिखने लगता है. ऐसे में आपको स्किन की खास देखभाल करने की आवश्यकता होती है. इसलिए आज हम आपके लिए मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने की विधि लेकर आए हैं. मुल्तानी मिट्टी को पुराने समय से ही स्किन केयर में शामिल किया जाता रहा है. मुल्तानी मिट्टी स्क्रब आपकी स्किन को चिकना और चमकदार बनाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही इससे आपकी डेड स्किन भी आसानी से रिमूव हो जाती है जिससे आपकी रंगत में भी सुधार होता है. वहीं कोकोनट ऑयल स्किन को डीप नरिश बनाए रखती है, तो चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी स्क्रब कैसे बनाएं.....
मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने की आवश्यक सामग्री-
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच नारियल का तेल
1/4 चम्मच चीनी
मुल्तानी मिट्टी स्क्रब कैसे बनाएं
मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच नारियल का तेल डालें.
इसके साथ ही आप इसमें 1/4 चम्मच चीनी डालें.
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं.
अब आपका मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब बनकर तैयार है.
कैसे इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी स्क्रब
मुल्तानी मिट्टी स्क्रब को लगाने से लगाने से पहले फेस को साफ कर लें.
फिर आप तैयार स्क्रब को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं.
इसके बाद आप इसको चेहरे पर लगभग 10-15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें.
फिर आप हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करते हुए साफ कर लें.
इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से फेस को क्लीन कर लें.
फिर आप फेस पर कोई क्रीम या लोशन जरूर अप्लाई करें.
चारधाम यात्रा विवाद: मंदिरों में प्रवेश पर रोक, बयानबाजी से बढ़ी सियासी बहस
तनय की मौत का रहस्य: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंदौर अग्निकांड की पुलिस भूल उजागर
मायावती की योजना फोकस में: तीन राज्यों के लिए गुप्त रणनीति पर काम
खेती प्रभावित हो सकती है: मध्य प्रदेश के 24 जिलों में 4 दिन बाद बारिश का अलर्ट
रातभर चले ड्रामे के पीछे कारण: राहुल गांधी का कदम, खड़गे के घर चर्चा का केंद्र
नाथुला और चांगु झील के रास्ते बंद, सिक्किम में एवलांच का खतरा, राहत कार्य जारी