पराठा भारतीय पारंपरिक आहार में से एक है, पराठे को आमतौर पर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, पराठे की कई वैराइटीज मौजूद हैं जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा, मसाला पराठा या दाल पराठा आदि, लेकिन क्या कभी आपने दही पराठे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पेड़ा पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. पेड़ा एक बहुत ही फेमस भारतीय स्वीट डिश है, इसको आप नाश्ते से लेकर लंच में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पेड़ा पराठा कैसे बनाएं......

पेड़ा पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री-

पेड़ा 
चीनी
आटा
घी 
ड्राई फ्रूट्स 

पेड़ा पराठा कैसे बनाएं? 

पेड़ा पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले पेड़ा लें.
फिर आप इसको तोड़कर अच्छी तरह से चूरा बना लें. 
इसके बाद आप आटा लेकर उसमें पेड़े का चूरा डालें.
फिर आप इसमें घी और आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. 
अगर आप ज्यादा मीठा पसंद करते हैं तो आटे में चीनी मिलाएं.
फिर आप इसमें पीसे हुए ड्राई फ्रूट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसके बाद आप आटे का पराठा बनाकर तवे पर डालें.
फिर आप इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
अब आपका स्वादिष्ट पेड़ा पराठा बनकर तैयार हो चुका है.