दुनिया के अलग-अलग देशों में कई रहस्मयी जनजातियां रहती हैं। इनका रहन-सहन, खान-पान और इनकी परंपराएं बिल्कुल अलग होती हैं। जंगलों में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं, उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकार भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं।

दुनिया में मुर्सी जनजाति की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार दिया है। अगर कोई इनकी अनुमति के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला गया, तो उसे ये लोग मार देते हैं।इथियोपिया की सरकार ने इस जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इनसे संपर्क करने पर बैन लगा दिया है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर किसी तरह का हमला न किया जाए।

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पाई जाने वाली जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी इन्हीं में से एक है। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति में किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी माना जाता है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान सीमा की ओमान घाटी में मुर्सी जनजाति रहती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस जनजाति के लोग अपनी शौक के लिए किसी की भी जान ले लेते हैं।

क्यों माना जाता है खतरनाक

इस खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग ऐसे-ऐसे हथियार रखते हैं, जिससे किसी की पल भर में हत्या कर सकते हैं। इसकी वजह से इस जनजाति को बेहद खतरनाक माना जाता है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी को मारे बिना जिंदा रहने से अच्छा मर जाना है।

अजीबोगरीब परंपरा की होती है चर्चा

इस जनजाति की अजीबोगरीब परंपराओं के लिए भी दुनियाभर में चर्चा होती है। इस जनजाति की महिलाओं को बुरी नजर से बचाने के लिए बदसूरत बनाया जाता है। इसके लिए उनके निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। जनजाति के लोगों का मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह आकर्षक नहीं लगती हैं।