*जिला स्तरीय ओलिंपियाड सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न*
*राजगढ़ 27 फरवरी, 2026*
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार विगत दिवस कक्षा 2 से 8 के शासकीय शालाओं के बच्चो के लिए जनशिक्षा केंद्र स्तर की ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 18 नवंबर, 2025 में किया गया था, जिसके परिणाम पश्चात चयनित बच्चों के लिए जिला स्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित की गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित कक्षा 2 से 8 के प्रत्येक विषय में प्रथम आए 32 बच्चों को जिला स्तर पर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उनके विषय शिक्षक और पालक अभिभावक को बुलाया गया।
साथ ही शुक्रवार को डाइट राजगढ़ में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज रही। सहभागियों का पंजीयन कार्य श्रीमती विनीता सक्सेना, श्री गिरीश शर्मा और श्रीमती राजेश तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्रीमती भारद्वाज सहित डाइट प्राचार्य श्रीमती शीला पाटोदिया, डीपीसी श्री आर.के. यादव द्वारा मां सरस्वती पूजन से की गई। कार्यक्रम में छात्र माही, वेदांशी जायसवाल द्वारा अपनी ओलिंपियाड तैयारी और सफलता के बारे में सभी को बताते हुए अपने परिवार और शिक्षक को अपनी सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती भारद्वाज द्वारा बच्चों को अपने छात्र जीवन के स्मरण सुनाए और उपस्थित पालकों पिता/माताओं को बच्चे के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ प्रेरित करने और अच्छा माहौल घर में बनाए रखने की बात कही।
कार्यक्रम में अपने विषय में प्रथम आए बच्चों को उपहार जिसमें स्कूल बैग, लंचबॉक्स, बोतल, ड्राइंग बॉक्स के साथ ट्रैक सूट, टी शर्ट, कैप एवं शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए। बच्चों के साथ उस विषय का अध्यापन कराने वाले साथ आए शिक्षकों का भी जिला स्तर पर प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाइट व्याख्याता श्रीमती अनीसा बेग द्वारा किया गया, बच्चों को कार्यक्रम के दौरान जीवन मूल्य, पर्यावरण और जीवन में सफलता पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन श्री सोना अवस्थी और एपीसी श्री ओपी नामदेव द्वारा किया गया।
डीपीसी श्री यादव द्वारा बताया गया कि जिले में प्रथम चरण में प्राथमिक में 17130 और माध्यमिक कक्षाओं में 11522 बच्चों का पंजीयन हुआ था। दोनों चरणों की प्रतियोगिताएं ओएमआर पर पाठ्यक्रम आधारित प्रश्नपत्र पर हुई थी और मूल्यांकन भोपाल में राज्य स्तर से किया गया। द्वितीय चरण प्रतियोगिता के सहभागी 4471 बच्चों में 32 बच्चों द्वारा अपने विषय में जिले में प्रथम स्थान बनाया है, सम्पूर्ण प्रतियोगिताओं में विभाग के जनशिक्षक, विकासखंड के लोकसेवक और शाला शिक्षकों सहित पूरी टीम द्वारा पूर्ण समर्पण से कार्य सम्पन्न कराया। कुछ दिन पहले इंग्लिश पढ़ाने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया था। इसी कड़ी में आज इन बच्चों और विषय शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम संपादित हो रहा है।
होटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर
मुझसे नाराज थीं प्रियंका...जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए फायदेमंद, स्पष्ट किया शिवराज ने
नए UPS अधिकारियों को मिली शपथ, कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी
पुणे में 9 नामचीन गुंडों को तड़ीपार किया गया
मैंने कभी यह नहीं कहा कि मैं बीमार हूं, स्वास्थ्य को लेकर कभी लापरवाही नहीं बरती
ओडिशा राज्यसभा चुनाव में सियासी चाल तेज, बीजद ने छह नामांकन फॉर्म लेकर बढ़ाई हलचल