पुलिस अधीक्षक जिला राजगढ़ अमित तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे एवं एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना ब्यावरा सिटी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतरजिला मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

 *आरोपियों का कार्य करने का तरीका (Modus Operandi)*

आरोपी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, धर्मशाला, मेडिकल स्टोर, होटल एवं किराये के मकानों के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों को चिन्हित करते थे।

मास्टर-की व लॉक तोड़ने के उपकरणों की सहायता से कम समय में वाहन चोरी कर लेते थे।

चोरी की गई मोटर साइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर अन्य जिलों में बिक्री करते थे।

कुछ वाहन गोदाम एवं खेत स्थित मकान में छिपाकर रखे जाते थे, जिससे पुलिस को संदेह न हो।
---

🛠️ *गिरफ्तारी की कार्यवाही*

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर —

घटनास्थलों एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) आदि का परीक्षण किया गया।

विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के आधार पर आरोपियों के कब्जे से कुल 15 मोटर साइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹7,95,000/- है।

*प्रकरणवार अपराध विवरण*
1️⃣ अप.क्र. 96/26 धारा 303(2) बीएनएस
घटना स्थल: यादव धर्मशाला, ब्यावरा
दिनांक: 07.02.2026
फरियादी अरविन्द पिता दयाराम अहिरवार निवासी बरखेड़ा की मोटर साइकिल MP39MR4780 चोरी हुई, जो आरोपी के कब्जे से बरामद की गई।

2️⃣ अप.क्र. 125/26 धारा 303(2) बीएनएस
घटना स्थल: बालाजी मेडिकल के सामने, रेलवे तिराहा, ब्यावरा
दिनांक: 20.02.2026
फरियादी निर्मल पिता मथुरालाल सेन निवासी बख्तपुरा की HF Deluxe MP39MN8940 चोरी हुई, जो आरोपी के गोदाम से जप्त की गई।

3️⃣ अप.क्र. 100/26 धारा 303(2) बीएनएस
घटना स्थल: ज्योति होटल के पास, एबी रोड, ब्यावरा
दिनांक: 11.02.2026
फरियादी देवेन्द्र पिता विनय सिंह सोलंकी निवासी कीलखेड़ा की HF Deluxe MP39MJ2944 चोरी हुई, जो बरामद की गई।

4️⃣ अप.क्र. 80/26 धारा 303(2) बीएनएस
घटना स्थल: किराये का मकान, सुठालिया रोड, ब्यावरा
दिनांक: 30.01.2026
फरियादी कृष्णमुरारी मीना पिता रामहेत मीना की TVS Rider MP39ZD1854 चोरी हुई, जो आरोपी के खेत स्थित मकान से बरामद की गई।
अन्य जप्त वाहनों के संबंध में पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

👤*आरोपीगण*

1. सन्नी उर्फ सुनील राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा थाना चाचौड़ा जिला गुना – गिरफ्तार
2. फैजान पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 कुभंराज जिला गुना – गिरफ्तार
3. मुकेश मीना पिता रामचरण मीना निवासी दीतलबाड़ा थाना राघौगढ़ जिला गुना – फरार

*जप्त मोटर साइकिलों का विस्तृत विवरण*

1️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP39MR4780
2️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP39MN8940
चेचिस नं. – MBLHAR233JHG15854
इंजन नं. – HA11ENJHG23034
3️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP39MJ2944
चेचिस नं. – MBLHA11ATG9C56065
इंजन नं. – HA11EJG9C27248
4️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP08MU3975 (जिला गुना)
चेचिस नं. – MBLHACO24KHK06591
इंजन नं. – HA11EMKHK079994
5️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP40MK5286 (जिला विदिशा)
चेचिस नं. – MBLHA11ALE9K41986
इंजन नं. – HA11EJE9K20430
6️⃣ HERO SPLENDOR
वाहन क्रमांक – MP08MK6111 (जिला गुना)
चेचिस नं. – MBLHA10ASPHF88530
इंजन नं. – HA10ELDHF45237
7️⃣ HERO SPLENDOR
वाहन क्रमांक – MP08MN6960 (जिला गुना)
चेचिस नं. – MBLHA10CGGHE90527
इंजन नं. – HA10ERGHA24587
8️⃣ HERO SPLENDOR
वाहन क्रमांक – MP08MP3877 (जिला गुना)
चेचिस नं. – MBLHA10CGGHL49574
इंजन नं. – HA10ERGHL50256
9️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP67ME1858 (जिला अशोकनगर)
चेचिस नं. – MBLHAR230H9H04317
इंजन नं. – HA11ENH9H02702
🔟 TVS RIDER
वाहन क्रमांक – MP39ZD1854
चेचिस नं. – MD62AF99P1L44204
इंजन नं. – AF9LP1540131
1️⃣1️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP39MJ4925 (जिला राजगढ़)
चेचिस नं. – MBLHA11AZG9D15192
इंजन नं. – HA11EKG9D15167
1️⃣2️⃣ HERO SPLENDOR
वाहन क्रमांक – RJ17FS2717 (जिला कोटा, राजस्थान)
चेचिस नं. – MBLHAW239RSE02841
इंजन नं. – HA11E8R5E02871
1️⃣3️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP39ZA0193 (जिला राजगढ़)
चेचिस नं. – MBLHAW139NGE22412
इंजन नं. – HA11EWNGE12542
1️⃣4️⃣ HERO SPLENDOR
वाहन क्रमांक – MP39MB8518 (जिला राजगढ़)
चेचिस नं. – MBLHA10EE8HK00632
इंजन नं. – HA10EA8HK01349
1️⃣5️⃣ HF DELUXE
वाहन क्रमांक – MP09Q91306 (जिला इंदौर)
चेचिस नं. – MBLHA11AS9E00440
इंजन नं. – HA11EJF9E07457

👮‍♂️ *सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)*

इस सफल कार्यवाही में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही –

1. निरीक्षक वीरेन्द्र धाकड़ – थाना प्रभारी, ब्यावरा सिटी
2. उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे – प्रभारी सायबर सेल
3. उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा
4. प्रधान आरक्षक क्रमांक 200 लक्ष्मण मीना
5. प्रधान आरक्षक क्रमांक 382 वीरेन्द्र रावत
6. प्रधान आरक्षक क्रमांक 680 हेमन्तसिंह राजपूत
7. प्रधान आरक्षक क्रमांक 54 संजय बाथम (चालक)
8. प्रधान आरक्षक क्रमांक 600 विकास यादव
9. प्रधान आरक्षक प्रघुमन मीना
10. आरक्षक क्रमांक 203 गुरूगोविन्द मीना
11. आरक्षक क्रमांक 307 राहुल मीना
12. आरक्षक हितेश यादव
13. आरक्षक अंतिम सोलंकी
14. महिला आरक्षक रानू 

🚨 राजगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, डबल लॉक का उपयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।