*
 शिव वरदान भवन भंवर कॉलोनी
 स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर पवित्रता का परम पर्व अलौकिक रक्षाबंधन आज शनिवार 9 अगस्त को प्रातः 8 बजे आयोजित किया गया।
   कार्यक्रम का शुभारंभ खादी ग्रामउद्योग बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ,पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर, ब्रह्मा कुमारीज की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी,  पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी , सेवा भारती से मार्तंड सोलंकी ,
राजेंद्र जोशी काका ने दीप प्रज्वलित कर किया l
  इस अवसर पर बीके  मधु दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व इस संसार में पवित्रता और मर्यादाओं के बंधन में बंधने के लिए ईश्वरीय उपहार है। इससे मानवीय संबंधों की गरिमा स्थापित होती है,  जब सभी संबंधों की डोर परमात्म प्रेम एवं निस्वार्थ भाव से जुड़ जाती है, तब स्वयं के साथ दूसरों की रक्षा स्वतः हो जाती है. रक्षाबंधन सभी त्योहारों में अनोखा है. भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को प्रत्यक्ष करने वाला भी है. कहा कि यह त्योहार अनेक अध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने और भाई बहन के वैश्विक रिस्तों की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्म उपहार है. वर्तमान कालखंड में ऐसी ही अध्यात्मिक राखी स्वयं को और सर्व आत्माओं को बांधने की जरूरत है. तब ही हमारा भारत देश पुनः सर्वगुण संपन्न और स्वर्णिम बन सकेगा. 
 कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने राखी की शुभकामनाएं दीं एवं पवित्रता के महत्व को समझ रिश्तो की मर्यादा को बनाए रखने की बात कही
   बीके मधु दीदी सहित सभी दीदियों ने मौजूद अतिथियों एवं संस्था से जुड़े भाई बहनों को परमात्म स्मृति तिलक लगाकर ईश्वरीय राखी बांधी और मुंह मीठा कराया, इस दौरान उत्सव की दिव्यता सभी को परमात्म प्रेम का बोध करा करा रही थीl 
   इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ जन सहित संस्था से जुड़े गांव व नगर के सैकड़ो भाई बहनों ने रक्षाबंधन पर्व में भाग लेकर परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र बंधवाया l 
  कार्यक्रम के पश्चात दोपहर में एडीएम शिव प्रसाद मंडराहा ने सेवाकेंद्र पहुच कर ब्रह्माकुमारी मधु दीदी से राखी बंधवाई   
 राखी से एक दिन पूर्व भी  ब्रह्माकुमारी बहनों ने  संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी, एसडीएम रत्नेश श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर निधि भारद्वाज, एडिशनल एसपी एके बंजारा , SBI बैंक में बैंक मैनेजर सहित अन्य स्टाफ वह एमडी डॉक्टर सुधीर कलावत को भी अलौकिक रक्षासूत्र बाँधा व ईश्वरीय सौगात भेंट कर मुँह मीठा करवाया ।