राजगढ 14 जून, 2024

      संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डॉबर से प्राप्‍त जानकारी अनुसार खेल पुरस्कार-2024 एकलव्य, विक्रम, विश्‍वामित्र, प्रभाषजोशी एवं लाईफटाईम  एचीवमेन्ट पुरस्कार हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 जून से 31 जुलाई, 2024 तक आमंत्रित किए गए है। 

साथ ही पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. शासन के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 05 वर्षों (01 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2024) में अर्जित खेल उपलब्धियों के अधार पर प्रदान किये जाएगे। साहसिक खेल (समुद्र, जमीन, वायु आधारित) हेतु भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाएगे। 

पुरस्कार हेतु पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से सीधे https://anudan.dsywmp.gov.in  तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के anudan ऐप लाउनलोड कर भी ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती डॉबर ने बताया कि आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजगढ़ में 31 जुलाई, 2024 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरस्कार हेतु मान्य नहीं किये जाएगे।