*
जीरापुर(सं):- नगर के मध्य स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में गंदगी का अम्बार छाया हुआ है।
        पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में विगत अनेकों वर्षों से सब्जी मंडी संचालित हो रही है, जहां से मण्डी समिति को एक निश्चित आय भी अर्जित हो रही है। क्योंकि उक्त स्थान पर मंडी समिति द्वारा अब सब्जी विक्रेताओं  की दुकानें एवं गोदाम संचालित हो रहे है।
      इस जगह से आय होने पर भी मण्डी संचालन द्वारा परिसर में उचित रखरखाव एवं व्यवस्था का अभाव बना हुआ है जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
         जैसे ही मानसून की शुरुआत हुई ओर सफाई व्यवस्था बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। 
      सब्जी मंडी के एक कोने में रोजाना सड़ी गली सब्जियों फल के ढेर लगे होने से आसपास के रहवासियों दुर्गंध बदबु से परेशान है।
          मंडी के समीप में रहने वाले निवासीयो द्वारा बताया गया कि बारिश के मौसम में पूरी सब्जी मंडी का पानी एक कोने में निकलता था,परंतु उसमें भी मंडी समिति द्वारा मुरम डालकर उसे बंद कर दिया गया जिससे पूरी बारिश का पानी रहवासी के घर में घुस रहा है। 
     इस वजह से मकान को भी क्षति पहुंची है।
       तथा वहां के रहवासीयों ने बताया कि बीमारीयां फैलने का भय व्याप्त हो चुका है      समय-समय पर उक्त क्षेत्र में निवास रत लोगों ने संबंधित  मंडी समिति में कई बार इस समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया।
    परंतु मंडी सचिव द्वारा हमेशा अनदेखी कर समस्या को ज्यों का त्यों बना रहने पर विराम दिया जाता है। 
   उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अगर मंडी प्रशासन द्वारा खाली जगह पर आरसीसी का निर्माण कर नाली बना दी जाए तो हमें इस समस्या न
से निजात मिल जाएगी।