आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राजगढ पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

विदित हो कि सामाजिक समरसता और जनसामान्य को आपस में कटिबद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे त्यौहार निकट भविष्य में लगातार आ रहे हैं इस हेतु जिला पुलिस राजगढ़ द्वारा आगामी दिनों में मनाए जाने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों को देखते हुए, जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 03/07/2025 को जिला पुलिस द्वारा राजगढ नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान के.एल वंजारे एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारीगण के मार्गदर्शन में किया गया।
📌 फ्लैग मार्च की प्रमुख विशेषताएं:
🔸 मार्ग: फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक चौक, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों से गुजरता हुआ संपन्न हुआ। इस दौरान आमजन से सीधा संवाद भी स्थापित किया गया।
🔸 बल की उपस्थिति:
इस फ्लैग मार्च में थाना स्टाफ के साथ-साथ जिला बल, SAF बल (विशेष सशस्त्र बल), यातायात पुलिस, साइबर सेल टीम सहित महिला पुलिस कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना, समाज विरोधी तत्वों में कानून पालन की भावना विकसित करना, त्योहारों के दौरान संभावित कानून व्यवस्था संबंधी स्थितियों पर नियंत्रण हेतु पूर्व तैयारियां, अफवाहों को रोकने हेतु सतर्कता बरतना एवं पुलिस की उपस्थिति से नागरिकों को आश्वस्त करना शामिल है।
👮♂️ नेतृत्व एवं सहभागिता:
फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारीगण, उप निरीक्षकगण एवं वरिष्ठ आरक्षकों द्वारा किया गया। मार्ग में मौजूद आम नागरिकों से पुलिस अधिकारियों ने संवाद कर उन्हें आगामी त्योहार शांतिपूर्वक मनाने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना में देने का अनुरोध किया।
जिला पुलिस अधीक्षक का संदेश:
SP श्री अमित कुमार तोलानी (IPS) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने थाना क्षेत्रों में सतत गश्त, फ्लैग मार्च, शांति समिति बैठकों एवं स्थानीय जन संवाद के माध्यम से सद्भावपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सजग एवं सक्रिय रहें। साथ ही उन्होंने जनमानस से अपील की है की वे शांति पूर्वक त्योहार मनाएं एवं पुलिस टीम का सहयोग करें।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करे तथा मोहर्रम पर्व पर शांती एंव कानून व्यवस्था वनाये रखना है। राजगढवासियो की सुरक्षा के लिये राजगढ पुलिस सदैव तत्पर एंव प्रतिवध्द है।
.