संडावता।। राजेश दुबे      माँ भैंसवा माता के दरबार  की  सेकड़ो साल से महिमा अपरंपार है। धरती माता की गोद मे समाने के  बाद पहाड़ी पर विराजित माँ के अंग   सिर हाथ और  धड़ के  स्वरूप मे  अलग अलग जगह पर विराजमान है। जिलेवासीये की   अटूट श्रद्धा माँ पर होने के चलते साल भर   भक्तजन दर्शन लाभ प्राप्त करने के लिए माँ के दरबार मे आते जाते रहते है।                      मोहन सरकार  मे जिले से श्री नारायण सिंह पंवार एवं गौतम टेटवाल को  राज्य मंत्री बनाते  हुए स्वतंत्र  प्रभार  सें नवाजने के चलते दोनो मंत्रियों ने  बीजासन् धाम पंहुचकर  माँ के दरबार मे पंहुचकर पूजा अर्चना कर आरती उतारकर  प्रदेशवासियों के लिये खुशहाली की कामना करते  हुए  माँ से आशीर्वाद  माँगा की ईश्वर नए जो हमे प्रदेश  सरकार मे   मंत्री के रूप मे जिम्मेदारी है उसके माध्यम से हम प्रदेश का विकास करते हुए  अंतिम पंक्ति मे  बैठे   व्यक्ति की सेवा कर सके।       मन्दिर परिसर मे पंडा परिवार  एवम् सामाजिक    करताओ  ने स्वागत कर माँ की चुनरी भेंट की। माँ बीजासन के दरबार मे राज्यमंत्री  श्री पंवार।
 माँ  बीजासन के दरबार मे आरती उतारते हुए  स्वतंत्र प्रभार मंत्री गौतम टेटवाल।