*
             *आगामी नवरात्रि त्यौहार एवं गरबा में महिला सुरक्षा के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान*
                     
आज दिनांक 29/09/24 को जिला मुख्यालय पर आयोजितकर्मी अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा (भापुसे) द्वारा उपस्थित समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को महत्वपुर्ण दिशानिर्देश दिए गए एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा विगत समय में किये गये कार्यों की अपराध समीक्षा की गई।
                समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।         
        अपराध निकाल एवं आगामी नवरात्रि त्यौहार व गरबा में महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये बिन्दुवार विस्तार से दिशानिर्देश दिये गये।

 जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा
 1.महिला संबंधी शिकायत ,अपराधों पर विशेष ध्यान देने एवं National Database on Sexual Offenders पोर्टल की उपयोगिता व कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण 
2. आदतन अपराधियो की जमानत निरस्तीकरण की समीक्षा 
3. आगामी नवरात्रि त्यौहार एवं गरबा में महिला सुरक्षा कें  लिए विशेष अभियान
4. सीएम हेल्पलाइन 
5. अपराध निराकरण सहित अपराधियों पर सतत एवं प्रभावी कार्यवाही करने
6. जघन्य एवं चिन्हित अपराधों  की मॉनिटरिंग 
7.  प्रत्येक थाने मे आने वाले फरियादियों को सुना जाकर शिकायत के निराकरण करने 

महत्वपूर्ण विषयों पर थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए आपके द्वारा कानून व्यवस्‍था सुदृढ़ रखने एवं अपराध निकाल में कोताही बरतने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
             पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीसीटीएनएस रैंकिंग में मध्यप्रदेश में प्रथम रैंक आने पर जिले के थानों में पदस्थु सभी सीसीटीएनएस कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत भी किया साथ ही आगामी कार्य योजना के संबंध में भी चर्चा की गई। 
                    उन्होने समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूची तैयार करने व उनपर सतत निगाह रखने हेतु भी बताया ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों से उनके कार्य की प्रगति के बारे में चर्चा की गई एवं अपराध निकाल हेतु हर संभव प्रयास करने बाबत निर्देश देते हुए समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार आपराधिक प्रकरणों के निकाल, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, गुंडा बदमाशों पर नजर जाना सहित उनके जिला बदर प्रकरण तैयार करने, स्थाई वारण्टियों की धरपकड के हर संभव प्रयास करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये।
           जिले में समस्त थाना प्रभारियों को चोरी, सट्टा, जुआ, अवैध शराब, एवं मादक पदार्थो की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही के संबंध मे निर्देश दिये। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओ से संबंधित मामलों मे विशेष रूप से त्वरित संज्ञान लेकर संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किये जावे। 

       विगत समय मे सभी प्रकार की कानून व्यवस्था को मुस्तेदी से निर्भीक होकर शांतिपूर्ण निर्वाह में किये जाने के लिए एवं  सम्पत्ति संबंधी अपराधों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्साह वर्धन हेतु प्रशंसा पत्र प्रदाय किए गये।