राजेश दुबे संडावता।  नवरात्री में 29 मार्च से लेकर 6अप्रेल तक भैंसवा माता  जी के दिव्य और चमत्कारिक स्थान  पर होने वाले यज्ञ एवं श्री राम कथा के सफल आयोजन को करने के लिये शनिवार को भैंसवा माता में  समिति के सदस्यों की बैठक आहुत की। यज्ञ को निमित्त बनाकर   माँ का भव्य दरबार 25करोड़ की लागत से सजाया जा रहा है। माताजी की पहाड़ी पर स्थाई पक्की यज्ञ शाला, वैदिक पाठशाला, योगशाला,   विश्राम गृह,   व्यावसायिक दुकानों का निर्माण, भक्त निवास सहित अनेक प्रकल्प के माध्यम से यह स्थान जनहितैषी बनता जा रहा है। 
 शनिवार को  राज्यमंत्री गोतम टेटवाल, सांसद रोड़मल नागर, पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, जनपद अध्यक्ष देवनारायण नागर, एस डी एम रोहित ब्रह्ममोरे, तहसीलदार आकाश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशाशनिक अमले की उपस्थिति मे  मन्दिर निर्माण एवं   चतुर्थ 108 कुंडीय यज्ञ के लिये यज्ञ समिति की बैठक संपन्न् हुई।   बैठक में समिति सदस्यों ने सुझाव दिये की  हम वर्ष भर ही मन्दिर निर्माण के लिये चार वर्ष से काम करते हुए यज्ञ के समय दो माह तक गाँव  गाँव जाकर भक्तो से  यज्ञ में जोड़े से बैठने के लिए एवं मन्दिर निर्माण  मे सहयोग करने के लिये प्रेरित करते है।  यज्ञ के निमित्त बनायी गयी 10टीम गाँव गाँव जाकर संपर्क कर रही  है। आने वाले भक्तो को  पार्किंग में वाहन को सुरक्षित एवं यातायात व्यवस्था बनाये के लिये खडे करवाये जायेंगे। यज्ञ के   लिये800  किवैंटल लकड़ी का   संगृह कर  यज्ञशाला का मरम्मत करवाया गया है।   कलश यात्रा,  ग्रन्थ पूजन, संत पूजन, दीपदान, बिजली, पानी, साउंड आदि की व्यवस्था के प्रभारी बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी गयी है। 
 मंत्री गोतम टेटवाल एवं सांसद रोड़मल नागर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हमें धार्मिक आयोजन एवं मन्दिर निर्माण के  लिये भक्तो से धन तो इकट्ठा करना ही पड़ेगा।  बिना अर्थ के सब व्यर्थ है। जितना पैसा होगा उतना यह स्थान भव्यता लेगा। 
 बैठक के बाद भक्तो के लिये बनाया गया   विश्राम भवन एवं योग शाला का लोकार्पण किता गया।  बहार से आने वाले  भक्तो के लिये  विश्राम भवन नहीं होने  से  उन्हे रात मे ठहरने की समस्या रहती थी अब रेस्ट हाउस में 10परिवार तक आराम से रुक सकेंगे। योगशाला का भी भवन एवं हाल बन  जाने से स्वस्थ रहने जी लिए योगा करने में आसानी रहेगी। योग शिक्षक की भी व्यवस्था की है। कार्यक्रम का संचालन राजेश भंडारी ने किया।