’’आज दिनांक 28.09.2024 को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. राजगढ़ (ब्यावरा) म.प्र.की 73वीं वार्षिक साधारण सभा कलेक्टर/प्रशासक महो, के प्रतिनिधित्व के रूप मे अपर कलेक्टर महो, श्री शिव प्रसाद मंडराह की अध्यक्षता में बैंक प्रधान कार्यालय राजमहल राजगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्य समितियो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एन.यादव द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा विवरण प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष मे बैंक द्वारा 107403 किसानो को राशि रु. 40811.30 लाख का ऋण वितरण किया गया, वर्ष मे बैंक को राशि रु.  349.64 लाख का लाभ हुआ है तथा बैंक राशि रु. 1428.72 लाख के संचित लाभ मे है इसके अतिरिक्त बैंक की निम्न उपलब्धियां रहीः-

1. रबी वर्ष 2024-25 समर्थन मूल्य पर गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु बैंक से सम्बद्ध (पैक्स) संस्थाओ द्वारा 49725 किसानो का पंजीयन किया गया जिसमे से  27904 किसानो से कुल मात्रा 1201571 क्विटंल राशि रु.382.98 करोड की खरीदी की गई, इन्ही मे से लिंकिंग के माध्यम से 8374 किसानो से 24.76 करोड़ की वसूली प्राप्त की गई। 2. भारत शासन की पैक्स कम्प्यूटराईजशन योजना अन्तर्गत जिले की समस्त 140 पैक्स का गो-लाईव किया गया। 3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अन्तर्गत 1333 सदस्यो मे से 12 सदस्यो एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अन्तर्गत 10924 सदस्यो में से 6 सदस्यो के उत्तराधिकारियो को बीमा क्लेम 36.00 लाख का लाभ प्रदाय किया गया। 4. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ 2023 एवं रबी 2023-24 सीजन मे  कुल 124647 किसानो को 84776 लाख का बीमा राशि लाभ प्राप्त हुआ है। 5.वित्तीय वर्ष मे बैंक द्वारा राशि् रु. 74.00 करोड़ की अमानतो मे वृद्धि की गई जो प्रदेश मे सबसे अधिक रही है। 

  इस अवसर पर अपर कलेक्टर महो, द्वारा बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी सदस्य समितियो से चर्चा की गई समितियो मे नवीन सदस्यो बनाये जावे तथा शाखाओ मे अमानत खातो में वृद्धि करने एवं वसूली लक्ष्यो की शतप्रशित पूर्ति करने के निर्देश दिये है।