राजगढ़ मेड़तवाल समाज की बैठक का आयोजन मेड़तवाल धर्मशाला में हुआ।

बैठक में समाज की प्रगतिशील सोच एवं समाज संगठन को गतिमान बनाए रखने के लिए नवीन कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए।
संगठन के अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश गुप्ता सचिव पद पर अनिल कुमार गुप्ता किराना वाले कोषाध्यक्ष पद पर गिरिराज गुप्ता बेलासवाले का चुनाव किया गया।
युवा शक्ति को कार्यशील व जिम्मेदारी देने की पहल करते हुए नवयुवक संघ के अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंगीबाबा एवं सचिव पद पर अर्चित सिंगी को चुना गया।
मेडतवाल समाज महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर उषा संजय गुप्ता व सचिव पद पर रचना ओम सिंगीबाबा का चयन किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।