सेवा ,सुशासन,गरीब कल्याण और विकसित भारत के लिए समर्पित रहे मोदी सरकार के 11वर्ष:- प्रभारी मंत्री [ जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बोले प्रभारी मंत्री श्री चेतन कश्यप
--------------------------------------------------------------------राजगढ़, 12/06/2025। आज जिला भाजपा कार्यालय में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस वार्ता, संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट व प्रभारी मंत्री श्री चेतन कश्यप जी मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही इस दौरान कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पवार सांसद रोडमल नागर जी, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर विधायक मोहन शर्मा हजारीलाल दांगी अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा बद्री लाल यादव प्रताप मंडलोई पूर्व जिला अध्यक्ष दिलबर यादव दीपेंद्र सिंह चौहान जिला महामंत्री अमित शर्मा रामचंद्र जलालिया देवी सिंह सोंधिया जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी जिला सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास जिला कार्यालय मंत्री श्याम मंडलोई नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी उपस्थित रहे।मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री श्री चेतन कश्यप जी ने जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। श्री प्रभारी मंत्री ने कहा कि 2014 में पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार रहे हैं। उन्होंने कई कड़े फैसले लिये और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसले लिए जो पहले कभी नहीं हुए। जो काम अर्थव्यवस्था के डॉक्टर नहीं कर सके वे काम मोदी जी ने कर दिखाया। आज आर्थिक, सामरिक, कूटनीतिक सहित हर क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पिछले 11 वर्षों में एक स्वर्णिम युग के रूप में दर्ज हो चुकी है। यह वह कालखंड है, जब देश ने युगपुरुष मोदी जी के कुशल, दूरदर्शी और जन-समर्पित नेतृत्व में विकास, समावेशन और आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिखी है। सरकार की नीतियां आज 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को न सिर्फ आसान बना रही हैं, बल्कि उन्हें नए अवसर, नई उम्मीदें और नया आत्मविश्वास भी दे रही हैं। भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह देश अब चुनौतियों से पीछे नहीं हटता, बल्कि उन्हें अवसर में बदलता है । श्री कश्यप ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है। यह सफलतम 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। इसका परिणाम है कि भारत ने जनकल्याण और विकास की दृष्टि से कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम उज्जवला योजना जन-धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, ड्रोन दीदी, स्व-सहायता समूह जैसे कई कल्याणकारी कदम करोड़ों हितग्राहियों के जीवन बदलने में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों के लिए अपने समर्पण से हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है और जन-जन में आत्मविश्वास का संचार किया है। बीते 11 वर्षों में सरकार के कामों को समर्थन देने के साथ ही संपूर्ण देश मोदी जी के साथ विकसित भारत निर्माण के पथ पर चल पड़ा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में अनेक साहसिक निर्णय लिए। पत्रकार वार्ता के बाद श्री गीता मानस प्रचार समिति प्रांगण में 11 वर्षों के विकास कार्य को लेकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने साल श्रीफल से स्वागत किया। इसके पश्चात होटल संस्कृति में प्रोफेशनल मीट का शुभारंभ किया इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री चेतन कश्यप जी राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह जी पवार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 11 साल के विषय पर कहां की 2014 के पहले की सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी थी और देश की जनता में नकारात्मकता, निराशा और अविश्वास का माहौल था। प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद राजनीतिक व्यवस्था में सकारात्मकता, पारदर्शिता और परिणाम का समावेश हुआ। देश आशावाद से भर गया, लोगों में भरोसा जगा कि “मोदी है, तो मुमकिन है। ”यह केवल नारा नहीं, बल्कि जनमानस की धारणा बन गई है। राज्यसभा में बहुमत न होते हुए भी पूरे देश में जीएसटी लागू किया। शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार ने कदम पीछे खींच लिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तीन तलाक विरोधी कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को परेशानियों से मुक्ति दिलाई। न्यायालय की महत्ता को स्थापित करते हुए उन्होंने सदियों पुराने राम मंदिर विवाद का पटाक्षेप किया और अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन से लेकर उसका लोकार्पण भी किया। जबकि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के भूमिपूजन कार्यक्रम में जाने से तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने इनकार कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 देश के माथे पर विभाजन की लकीर की तरह थी। विरोधी दल ये धमकी दे रहे थे कि अगर धारा 370 हटाई गई, तो देश में आग लग जाएगी, खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और मोदी जी ने बड़ी सहजता से धारा 370 समाप्त कर दी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने आतंकवादियों पर जो प्रहार किए, उसके बाद पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले लोग देश हित की बात करने लगे हैं। जब नायक शक्ति संपन्न हो, सरकार सक्षम हो तो ऐसी ही अनुकूलता आती है। मोदी जी ने अपने साहस से वातावरण बदल दिया।
1947 में आजादी के समय भारत दुनिया की 15 वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था। श्रद्धेय अटलजी की गठबंधन वाली सरकार ने अपने स्तर पर अर्थव्यवस्था में सुधार के प्रयास किए। इसके बाद डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार आई, जो पहले वित्त मंत्री भी थे, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर से आगे नहीं बढ़ सकी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 के बाद अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया और आज हम विश्व की चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के दौरान ऐसे काम हो रहे हैं, जो पहले कभी नहीं हुए। आज भारत में हुए कामों के आधार पर दुनिया अपने मापदंड बदल रही है। माता-बहनों की समस्याओं को देखते हुए मोदी सरकार ने देश में 6 करोड़ शौचालय बनाए। करोड़ों गरीब बहनों को उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार ने गरीब आदमी का अपना पक्का घर होने का सपना साकार किया है। डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे है। वहीं, डीबीटी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और गरीब आदमी के हक का पूरा पैसा उसके खाते में पहुंच रहा है। आयुष्मान योजना में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, वहीं अब इस योजना में 70 साल से अधिक के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को भी शामिल कर लिया गया है। 100 प्रतिशत विद्युतीकरण मोदी सरकार में ही संभव हो सका है, वहीं जल जीवन मिशन में घर-घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है। कृषि के बजट में पांच गुना वृद्धि की गई है साथ ही करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है श्री कश्यप ने कहा कि कई देश ऐसे हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 80 करोड़ नहीं है। लेकिन मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। एससी, एसटी, ओबीसी के अलावा मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। वहीं, महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके अलावा बेटियों के लिए सैनिक स्कूल, सेना, एनडीए में जाने के दरवाजे खोल दिए हैं। हमारी बेटियां आज पायलट और सेना अधिकारी बन रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों के जीवन बदलने का कार्य कर रहे हैं। 9 जून का दिन हम सबके लिए गर्व, उत्साह और आनंद का लेकर आया है। विकसित भारत की अमृत यात्रा के हम सब साक्षी रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रधान सेवक के पद की शपथ ली, उसके बाद हर निर्णय में प्रधानमंत्री जी ने यह साबित किया कि योजनाओं के माध्यम से भारत के हर व्यक्ति के जीवन को बदलने का कार्य किया जा रहा है। आजादी के 70 साल बाद तक लाखों की संख्या में गरीब के सिर पर पक्की छत नसीब नहीं थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार करोड़ से अधिक पक्के आवास बनाकर गरीबों को पक्की छत देने का कार्य किया है। गरीबों के साथ 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख तक के निःशुल्क इलाज की गारंटी देकर उनका जीवन खुशहाल हुआ है।विकसित भारत की अमृत यात्रा सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हर गरीब के जीवन को बदलने और विकसित भारत की दिशा में लगातार कार्य इन 11 वर्षों में हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी जगदीश पवार एवं आभार शैलेश गुप्ता ने माना। इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध जन डॉक्टर व्यापारी वकील मीडिया के साथी सहित जिले के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
धार्मिक मंच से दिया बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
नई कार्यकारिणी से पार्टी को मिलेगी नई दिशा? चर्चा तेज
लंबे इंतजार के बाद फैसला, तीन आरोपियों को उम्रकैद
राजनीति में शब्दों की जंग, उषा ठाकुर के बयान ने खींचा ध्यान
सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट: संभावित हमले को लेकर तैयारी तेज
‘डेब्यू से पहले सीखना जरूरी’—अश्विन ने BCCI को दी खास सलाह
न्यायिक टिप्पणी पर सवाल, शिकायत पहुंची उच्च स्तर तक