ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला जेल में बंदी भाई* *बहनों के साथ मनाया पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व*
*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगढ़ द्वारा भाई बहन के पवित्र बंधन का पावन पर्व रक्षा बंधन जिला जेल परिसर में बंदी भाई बहनों के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। लगभग 450 बंदी भाई - बहनों को परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र बांध जल्द जेल से रिहा होने की कामना की।
ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी ने राखी का आध्यात्मिक रहस्य समझते हुए कहां की यह साधारण धागा नहीं यह परमात्मा का रक्षा कवच है जो हर परिस्थिति में हमें शक्ति व बल प्रदान करता क्योंकि हमारा सच्चा रक्षक एक परमात्मा ही है। यह धागा हमारे संबंधों को एक प्यार के पवित्र बंधन में बांध कर रखता है तथा रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार दिया जाता है तो आप सभी उपहार में हमें अपनी कमी कमजोरी को दे,तो समस्या व दुखों से मुक्त हो सकेंगे। ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने व्यसन मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से जीवन को व समाज को व्यसन मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा कराई। अंततः सभी को परमात्मा के घर का रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाकर मुख मीठा करवाया। जिला जेल अधीक्षक आलोक वाजपेयी जी ने भी शुभ प्रेरणा दी तथा ब्रह्माकुमारी बहनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बीके कविता , बीके उमा , बीके युवराज, जैल चीफ साहब यादव जी , जैल शिक्षक लखन सिंह सोंधिया तथा जिला जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
TMC का बड़ा बयान, प्रचार खत्म होते ही बाहरी नेताओं का नहीं रहेगा असर
रायसेन में कुदरत का कहर, खुले में पड़ा गेहूं भीगा, किसानों की बढ़ी चिंता
एक दिन का विशेष सत्र, कांग्रेस का फोकस सरकार को घेरने पर
50वीं वर्षगांठ पर सिक्किम में जश्न, पीएम मोदी देंगे 4000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
आसमान से बरस रही आग, MP में 44°C पार तापमान, 13 जिलों में लू का खतरा
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
*जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है* *डिजिटल युग के नए दौर में जनसंपर्क की भूमिका और अधिक प्रभावी हो गई है*