19 साल देश की सेवा पूर्ण कर अपने घर वापसी पर रिटायर फौजी का फुल मालाओं से स्वागत* *दिनेश जमींदार पत्रकार जीरापुर*
*
जीरापुर (सं.) जनपद के अन्तर्गत समीपवर्ती गांव बामनगांव के रहने वाले फौजी के सेना से रिटायर्ड होने पर नगर आगमन पर स्वागत किया गया।
देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा कर जब वापस अपने गांव लौटे तो ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।
ग्रामीण उन्हें जुलूस के रूप में गांव लेकर आए नगर में फूल बरसा कर स्वागत किया।
मध्य रास्ते में फुल माला एवं साफा पहनाकर भावभीना स्वागत किया।
सेना में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) पर ग्रामीणों के लाड़-प्यार को देख कर फौजी भावुक हो गए । यह प्यार और सम्मान कभी नहीं भुला पाएगा।
जिले के ब्राह्मणगांव निवासी गोकुल प्रसाद दांगी हाल ही में सेना में अपनी नौकरी पूरी कर के सेवानिवृत्त हुए हैं दांगी रिटायरमेंट के बाद गुरुवार को जब अपने गांव लौटे तो ग्रामीण बेहद खुश हुए।
इस दौरान जब वह जीरापुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने खिलचीपुर नाका पर पूर्व पार्षद गंगाराम दांगी के यहां पर स्वागत किया।
तदोपरांत डीजे के साथ जुलूस के रूप में उन्हें लेकर ग्रामीण अपने गांव ब्राह्मणगांव के लिए खुली कार में सवार होकर गांव पहुंचे। जो वाहन साथ चले रहे थे तिरंगा लगायें भारत माता के जयकारे लगाते चल रहें थे।
ग्रामीण बोले कि फौजी गोकुल प्रसाद हमारे लिए न केवल गर्व की अनुभूति का प्रतीक हैं, मां भारती की प्रेरणा से आज गांव के कई युवा देश सेवा के लिए फौज में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
दांगी वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे.भारतीय सेवा में देश की सेवा कर करीब 19 साल बाद भारतीय सेवा से सेवानिवृत होकर गांव लौटे हैं।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश