राजगढ़ 11 फरवरी, 2024
      प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के झाबुआ में संपन्न हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरान्त राजगढ़ जिले में स्वामित्व योजानान्तर्गत 673 ग्रामों में 28023 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया। अधिकार अभिलेख वितरण के लिए ग्रामवार कार्यक्रम आयोजित किये गए। अधिकार अभिलेखों के वितरण के पूर्व झाबुआ में संपन्न हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया एवं सुनाया गया।
        ब्यावरा तहसील की ग्राम पंचायत चाठा में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने स्वामित्व योजना अंतर्गत भू-अधिकार प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्री फूल सिंह तंवर, ने भू-अधिकार प्रमाण-पत्रों का वितरण किया।  
          इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गुलाब सिंह बघेल, एसएलआर श्री सत्येंद्र चतुर्वेदी, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी- कर्मचारीगण मौजूद रहे।
     .