*
जीरापुर(सं.):-मां बिजासन माता मंदिर फाग उत्सव समिति के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समीपवर्ती ग्राम खारपा स्थित प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर पर फाग उत्सव बड़े धूमधाम हर्षोल्लास रंग गुलाल फूलों की बरसात के साथ धार्मिक भजनों की धुन पर नाचते गाते मनाया गया।
      समिति के प्रमुख सदस्य संजय गुप्ता हार्डवेयर, सुनील गुप्ता सोनू ,सुधीर जमींदार ,नितेश दुपाड़िया, अमित करोड़िया ,महेंद्र कुंभकार ,मनोज रेडीमेड, पंकज चौधरी ,राजेश गुप्ता परोलिया ,लोकेश शर्मा, दीपक जमींदार ,अजय बैरिस्टर ,सोनू जमींदार, नवनीत जोशी, मनीष बरोंज, प्रफुल्ल, रितेश द्वारा फाग महोत्सव की सम्पूर्ण व्यवस्था को सुचारू अंजाम दिया जहां पर भारी मात्रा में गुलाल फुल उड़ाकर बरसाना की होली का स्वरूप दिया।
    नगर के स्थानीय कलाकार देवीलाल चौहान, राजेश दांती, रमेश मालवीय, अर्जुन दांगी, अशोक सेन ने भजनों की बोछार की वहीं मिट्टी की मुर्ति के प्रसिद्ध कलाकार रोडुराम सेन ने भजनों पर झूमते थिरके बहुत सराहनीय प्रस्तुति दी जिस पर युवा मंत्रमुग्ध होकर खुब थिरके।
     आयोजित इस फाग उत्सव को विगत 10 वर्ष से मां बीजासन माता फाग उत्सव समिति मनाती आ रही जिसमें जिले के अलग-अलग प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर इस आयोजन को किया जाता है।    इस कड़ी में भैसवा माताजी, झाड़मऊ डुंगरी ,मां जालपा माता मंदिर राजगढ़,बिलेश्वर महादेव मंदिर भानपुरा,लाखावीर बालाजी सोयत, अरनिया बालाजी ,मांडा खेड़ा बालाजी, गोघटपुर स्थित मठ एवं इस वर्ष प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जटाशंकर महादेव मंदिर खारपा में फाग उत्सव मनाया गया।
     जहां पर विधायक हजारीलाल दांगी, विष्णु सिंह पवांर ,पवन कुशवाहा भी शामिल हुए। वहीं जीरापुर के युवा वर्ग के अलावा छापीहेड़ा , खिलचीपुर, माचलपुर, गोघटपुर,सण्ड़ावता के युवाओं ने शामिल होकर भजनों की धुन पर नाचते गाते फाग उत्सव के उत्साह को चार चांद लगाये।