भाजपा के ही सरपंच कर रहे खुलकर भ्रष्टाचार घोटाले नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला मुकेश यादव मो नं 8878038801

तलेन -- तुर्कीपुरा-सीका,ताजीपुरा, पटेलपुरा परसू खेड़ी,कांसरोद,बेजड़,नाहली, इकलेरा,बारवाँ खुर्रम,अमलार,जंगीबड,बनापुरा,पिपलिया तवक्कुल,भील खेड़ा,चोमा बूचखेड़ी शहर खेड़ी टिकरिया आदि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार घोटाले की बाढ़ सी लगी हुई है। इन ग्राम पंचायत में अधिकांश सरपंच सत्ताधारी पार्टी के होने से इनकी शिकायत होने के बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। क्योंकि भाजपा के जवाबदार इन भ्रष्टाचारियों पर मेहरबान है। उनके भ्रष्टाचार की परत कई बार खोली गई। परंतु या तो अधिकारी मजबूर है या भाजपा के जवाबदार अधिकारियों की मेहरबानी से यह भ्रष्ट सरपंच खुलकर भ्रष्टाचार घोटाले कर रहे हैं। हमारा काम है भ्रष्टाचारी के खिलाफ मुहिम चलाकर भ्रष्टाचार ओपन करना प्रमाणित सहित हमने पूर्व में भी भ्रष्टाचार घोटाले ओपन किए गए थे। परंतु अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारियों की साटगाठ से ही सरपंच भ्रष्टाचार घोटाले करने में पीछे नहीं है। इन पर भाजपा के रसूखदारों का भी हाथ होने के कारण यह निडर होकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जबकि नरसिंहगढ़ विधायक महोदय ने हर ग्राम पंचायत में जाकर विकास का ढिंढोरा पीटा परंतु इन भ्रष्ट सरपंचों पर खुला भ्रष्टाचार होने के बाद भी कार्रवाई करने में असमर्थता दिखाई जबकि विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के बारे में विधायक को अवगत कराया था। ग्रामीणों के अनुसार यह भ्रष्ट भाजपा के सरपंच भाजपा विधायक के मुंह लगे हुए हैं। इसलिए इन पर कार्रवाई कौन करेगा। उल्लेखनीय है कि नरसिंहगढ़ जनपद अधिकारी को इन भ्रष्ट सरपंचों के बारे में जानकारी होने के बाद भी इन पर मेहरबानी है।