*               जीरापुर (सं.):- मध्य प्रदेश योग आयोग के दिशा निर्देशानुसार  दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया।
      प्रातः 6 :0 बजे से विधायक हजारीलाल दांगी , देवकीनंदन जमींदार एवम् तहसीलदार आरपी सिंह के द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुवात की  ।
     उक्त कार्यक्रम में  विधायक की अध्यक्षता एवं  अध्यक्ष प्रतिनिधि न. प. पवन कुशवाहा के आतिथ्य विष्णु सिंह पंवार , विशेष आतिथ्य ईश्वर सिंह तोमर सीईओ  हेमेंद्र गोविल, बीआरसी गजेंद्र शर्मा की उपस्थिति में हरीश गुप्ता प्राचार्य , योग शिक्षक गोवर्धन लाल वर्मा,संतोष विश्वकर्मा के द्वारा रेडियो पर प्राप्त संकेतो के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।उक्त कार्यक्रम का संचालन गोवर्धन लाल वर्मा द्वारा किया गया। 
   उक्त कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ,रामबाबू वर्मा ,  गिरिराज गुप्ता ,मनीष तिवारी, अनिल पुष्पद, रामेश्वर शर्मा,रवि सोनी, अनिल गुप्ता ,पवित्रा पाटीदार  सीमा गुप्ता ,मुकेश सेन ,शेलेंंद्र राठौड़ गोविंद शर्मा ,राकेश भावसार, गोपाल कृष्ण वर्मा ,बालू सिंह आरिफ खान ,लक्ष्मीनारायण दांगी ,ओमप्रकाश सेन, गिरिराज गुप्ता,विजय भावसार ,मुकेश टेलर अखिलेश व्यास ,जगदीश झावा , अजय सेन ,रमेश चंद्र सेन ,रमेश मेवाड़े, हेमराज सेन सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ मोजूद रहा।