*
जीरापुर (सं.):-  प्रतिवर्षानुसार की भांति इस वर्ष भी मेहर मालवीय समाज द्वारा संत श्री शिरोमणी कबीर साहब महाराज का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा इस पुनीत अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह कबीर मंदिर समिति ने रखा।
        जिसमें सांसद , विधायक हजारीलाल दांगी, पुर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह,लक्ष्मीनारायण चौहान झिरी ,महंत गुरुजी राधेश्याम ,समिति प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विष्णुप्रसाद मालवीय ,मानसिंह मालवीय,अध्यक्ष कैलाश मालवीय ,गोकुल प्रसाद , केसर मालवीय, भागीरथ , दुर्गा प्रसाद , माचलपुर भेरुलाल मालवीय ,  विजयसिंह मालवीय ,रामकिशन मालवीय ,भेरुलाल मालवीय पीरु लाल मालवीय प्रभु लाल मालवी आदि समाज जन उपस्थित रहे ।
      नगर के विभिन्न मार्गों पर चल समारोह निकाला।
      ईश्वर तोमर,  पवन कुशवाह एवं बड़ी संख्या में मालवीय मैहर समाज बंधुओ कि उपस्थिति में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।