**
जीरापुर (सं.):- स्थानीय आवास कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर अखिल विश्व गायत्री परिवार हरीद्वार शांति कुंज के द्वारा निर्धारित संकल्प 21वीं सदी उज्जवल भविष्य मनुष्य में देवत्व का उदय के तहत बैठक का आयोजन हुआ जिसमें गायत्री परिवार के सदस्य को गुरुदेव के कार्य को महत्वपूर्ण स्थान देते हुए करने के लिए प्रेरित किया गया।
       बैठक में राजगढ़ एवं गुना जिले से आये हुए गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में समन्वयक समिति का मनोनयन किया गया।
      इस बैठक में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य महिला पुरुष शामिल हुए उनकी उपस्थिति में सर्वानुमति से तहसील समन्वयक पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बलराम टांक,सह समन्वयक बापुलाल दांगी, उर्मिला गुप्ता , राधेश्याम दांगी राजगढ़, रमेश तिवारी माचलपुर, सुमित्रा गुप्ता , दिनेश जमीदार महेश वर्मा देव वाला खुजनेर एवं अन्य सदस्य नियुक्त किए गए।
     जिला कार्यकारी समन्वयक ओपी पवांर , भारत सिंह कुरावर, किशोर जानोरिया ब्यावरा,विष्णु प्रसाद नगर जिला प्रतिनिधि के मुख्य उपस्थिति में गठन किया गया।
     गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी गण सूरजमल भावसार , देवनारायण दांगी , प्रोफेसर राधावल्लभ गुप्ता, डा. मनोज गुप्ता , सुरेश गुप्ता भानपुरा, श्री मती ज्योत्सना दांगी , बिन्दु सोनगिरा सहित गायत्री परिवार के सदस्य महिला पुरुष शामिल हुए जहां पर गुरूदेव के संदेश को बताया कि 24 गांवों में प्रज्ञा मण्डल का गठन करना है एवं चौरासी पंचायत के पत्रक बनाना, गायत्री मंत्र का जाप करना, गांव गांव में अलख जगाने तथा गुरूदेव के कार्य को जिम्मेदारी से करना है।
     रथयात्रा के सदस्यों को जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अंशदान , श्रमदान करना क्योंकि साधना से शक्ति ओर अच्छे विचार आते हैं।