ज़िले में 13 विभागों के शासकीय सेवकों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक

राजगढ़ (म.प्र.),
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला राजगढ़ में 13 महत्वपूर्ण विभागों के शासकीय सेवकों की आगामी छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह निर्णय वर्तमान आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।
कलेक्टर डा.गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेशानुसार निम्नलिखित विभागों के सभी शासकीय सेवकों की छुट्टियां अगले आदेश तक निरस्त कर दी गई हैं:
1. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
2. गृह विभाग
3. ऊर्जा विभाग
4. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
6. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
7. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
8. लोक निर्माण विभाग
9. राजस्व विभाग
10. सामान्य प्रशासन विभाग
11. जल संसाधन विभाग
12. नर्मदा घाटी विकास विभाग
13. परिवहन विभाग
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। केवल विशेष परिस्थितियों — जैसे स्वयं या परिवार में विवाह, प्रसूति, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में — जिला या राज्य स्तर के अधिकृत अधिकारी की अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ा जा सकता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
---