**
मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन को सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में एक योजना ने गति पकड़ी है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रामीण कृषकों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मात्र 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन देने की योजना शुरू की है। इस पहल के तहत अब तक कई किसानों को कृषि पंप के लिए कनेक्शन मिल चुका है, ओर ग्रामीण परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ विकास खंड के बोड़ा डीसी के जे ई धर्मेंद्र सिँह ठाकुर  ने बताया, की “कृषि पंप कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने के लिए उन किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनके खेत बिजली की मौजूदा लाइनों के नजदीक हैं। इससे कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा रहा है।”साथ ही मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का दावा है कि वह इस योजना को और विस्तार देने के लिए काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह देखना बाकी है कि यह योजना कितने और ग्रामीण परिवारों और किसानों तक अपनी पहुंच बना पाती है।वही जे ई धर्मेन्द्र सिँह ठाकुर ने सभी किसान भाइयो ओर ग्रामीणों लोगो से अपील की है की इस योजना के तहत 5 रूपये में कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें, ओर बिजली चोरी प्रकरण ओर कानूनी कार्यवाही से बचे, साथ ही बिजली कनेक्शन के नाम पर कोई व्यक्ति या विधुत मंडल का कोई कर्मचारी  5 रूपये की जगह अधिक राशि वसूलते है तो इसकी सूचना बोड़ा में आकर कार्यलय में हमसे सम्पर्क कर सकते है,