देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती पर भाजपा राजगढ़ जिले में करेगी विभिन्न कार्यक्रम* *पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का जिला मुख्यालय पर हुआ उद्घाटन* *देवी अहिल्याबाई होल्कर की तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे मोदी जी : श्री पंकज जोशी*
*
राजगढ़। पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर 21 मई से 31 मई तक जिला मुख्यालय राजगढ़ सहित जिले के प्रमुख स्थान पर 300वीं जयंती के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनन्द त्रिपाठी में बताया कि 21 मई बुधवार को पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शन लगाई गई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित श्री पंकज जोशी ने कहा कि लोकमता देवी अहिल्याबाई ने मंदिरों के जीर्णोद्धार के माध्यम से देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का संरक्षण-संवर्धन किया था।
*देवी अहिल्याबाई होल्कर की तरह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे मोदी जी*
श्री जोशी ने कहा कि जिस तरह से 300 वर्ष पहले देवी अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से बहनों के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए थे, वैसे ही कार्य हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी पुण्यश्लोका माता अहिल्या देवी के द्वारा निर्धारित मानदंडों पर चलते हुए भारत को परम वैभव शाली बनाने की दिशा में अनथक अभिराम परिश्रम कर रहे हे। प्रधानमंत्री जी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और उन्होंने लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा कार्यक्रम के जिला संयोजक जगदीश पवार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा महामंत्री नीलम सक्सेना ने किया एवं आभार महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माधवी परमार ने माना। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया रामचंद्र जलालिया मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा पूजा सोंधिया जिला कार्यालय मंत्री श्याम मंडोलोइ जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर जिला मीडिया प्रभारी आनंद त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास इसी दौरान उपस्थित अतिथि यो ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रही।
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव