घायल बालक को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता
राजगढ़। सुठालिया थाना क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल एक बालक को जिला अस्पताल राजगढ़ में भर्ती किया गया । घटना की जानकारी मिलते ही राजगढ़ जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा घायल बालक से मिलने अस्पताल पहुंचे।
श्री शर्मा ने बालक की स्थिति को देखते हुए राजगढ़ कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा से तत्काल आर्थिक सहायता की अपील की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी से तत्काल 5000 रुपए की नगद सहायता स्वीकृत की।
यह राशि श्री साकेत शर्मा और श्री पप्पू मकवाना द्वारा जिला अस्पताल परिसर में बालक के परिजनों की उपस्थिति में सौंपी गई।
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा ने इस मानवीय पहल के लिए कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन इस प्रकार के मामलों में पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है।
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव