मकान बनाने में जेसीबी से तोड़ी पेयजल लाइन, भीषण गर्मी में 3 हजार लोगों का पानी बंद
राजगढ़। खिलचीपुर ब्लॉक के दूंदाहेड़ी में मकान निर्माण के दौरान आरोपी ने डीआई ग्रेविटी मैन लाइन तोड़ दी। जबकि ग्राम मोयाखेड़ा में जैन इरिगेशन कंपनी द्वारा खुदाई के दौरान 3 टंकियों की फीडिंग लाइन तोड़ दी। इसके कारण इलाके के एक दर्जन गांव में 15 हजार से अधिक ग्रामीणों के लिए भीषण गर्मी में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
ग्राम में पानी की टंकी के नजदीक मांगीलाल पिता नारायण द्वारा अपने मकान के निर्माण के लिए जेसीबी मशीन बुलाई थी। आरोपी ने बिना जल निगम स्टाफ को सूचित किए खुदाई शुरू करा दी। इसके चलते टंकी की मैन फीडिंग लाइन डैमेज हो गई। इस लाइन से हजारों लीटर पानी बेकार बहाने से
ग्राम दूंदाहेड़ी में आरोपी मांगीलाल पुत्र नारायण ने मकान निर्माण के लिए जेसीबी बुलाई थी। इस बीच असावधानी से खुदाई के कारण आरोपी द्वारा डीआई लाइन डैमेज किए जाने से ग्राम अमावता, ब्यावरा कला, दूंदाहेड़ी, कुलीखेड़ा सहित पानखेड़ी गांवों की सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते 10 हजार से ज्यादा ग्रामीणों के आगे भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या निर्मित हो गई।
मामला 2 -
ग्राम मोयाखेड़ा में गांव में खुदाई के दौरान जैन इरिगेशन कंपनी द्वारा डीआई ग्रेविटी मैन लाइन को डैमेज कर दिया गया। इसके कारण ग्राम मेहराजपुरा, बरखेड़ा, मोयाखेड़ा, मायाखेड़ी, रूपारेल, देवरी, कुंडीबे, फतेहपुर, बरूखेड़ी व जालमपुरा आदि गांवों में पेयजल सप्लाई बाधित होने से 8 हजार से ज्यादा लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई।
मामला -1
ग्राम दूंदाहेड़ी में आरोपी मांगीलाल द्वारा डीआई लाइन डैमेज किए जाने से ग्राम अमावता, ब्यावरा कला, दूंदाहेड़ी, कुलीखेड़ा सहित पानखेड़ी गांवों की सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते 10 हजार से ज्यादा ग्रामीणों के आगे भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या निर्मित हो गई।
मामला 2 -
ग्राम मोयाखेड़ा में गांव में खुदाई के दौरान जैन इरिगेशन कंपनी द्वारा डीआई ग्रेविटी मैन लाइन को डैमेज कर दिया गया। इसके कारण ग्राम मेहराजपुरा, बरखेड़ा, मोयाखेड़ा, मायाखेड़ी, रूपारेल, देवरी, कुंडीबे, फतेहपुर, बरूखेड़ी व जालमपुरा आदि गांवों में पेयजल सप्लाई बाधित होने से 8 हजार से ज्यादा लोगों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई।
वर्जन :
दोनों गांव में असावधानी से खुदाई के कारण करीब अधेड़ दर्जन टंकियों पानी फीड करने वाली लाइनें डैमेज कर दी गई हैं। इससे 15 हजार से ज्याद ग्रामीणों का पेयजल बाधित हो गया है। आरोपियों पर कार्यवाही के साथ ही मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
- सचिन दांगी, डिप्टी मैनेजर जल निगम राजगढ़
सीता नवमी कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा का सही समय और धार्मिक महत्व
सूर्य गोचर का असर: मोहिनी एकादशी पर इन 4 राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
गली के मोड़ पर बना घर दे सकता है मुसीबतें, वास्तु में बताए गए हैं ये दोष
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य