ब्रह्माकुमारीज नुक्कड़ नाटक के द्वारा तंबाकू निषेध का दिया संदेश*
*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ़ द्वारा 31 मई *विश्व तंबाकू निषेध दिवस* पर नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र शिव वरदान भवन से हुआ। और फिर भंवर कॉलोनी से व्यसन मुक्ति के नारों और सुंदर गीतों के साथ खुजनेर रोड से होते हुए खिलचीपुर नाके पर पहुंची।रैली में संस्था से जुड़े सभी भाई बहनों ने भी अधिकतम संख्या में भाग लिया ।
ब्रह्माकुमारीज द्वारा खिलचीपुर नाके पर सुंदर नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को व्यसन से होने वाले दुष्परिणामो से अवगत कराया ।
ग्राम रोजया में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने सभी ग्रामवासियों को बताया कि आज भी इन तंबाकू, बीड़ी,शराब जैसी हीन वस्तुओं को हमारे पूर्वज देवी देवताओं के मंदिर में ले जाना पाप समझा जाता है।इसी प्रकार हमारा तन भी एक मंदिर है जिसमें हम यह जहर डाल रहे है ,जो शरीर को तो खराब कर ही रहा है साथ में हमारे परिवारों को भी बर्बाद कर रहा है।आज मनुष्यों के पास इससे होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए भी पर्याप्त धन नहीं है।इसलिए ब्रह्माकुमारी बहनों ने विनम्र निवेदन किया कि आज से ही इन व्यसनों को त्याग दे और निराकार शिव परमात्मा जो कि इस धरती पर अवतरित हो चुके है उनके द्वारा दिए जाने वाले श्रेष्ठ ज्ञान और राजयोग के माध्यम से अपने जीवन को फिर से देवी देवताओं समान बनाए।यह सुनहरा अवसर है।
उसके पश्चात ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी ने सभी से व्यसनों को छोड़ने की प्रतिज्ञा कराई।व्यसनों को छोड़ने के लिए नारे लगाए और सबको राजयोग के द्वारा प्राप्त होने वाली शक्तियों के बारे में बताया। एवं नशा छोड़ने वालों का सम्मान किया।
सीता नवमी कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा का सही समय और धार्मिक महत्व
सूर्य गोचर का असर: मोहिनी एकादशी पर इन 4 राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
गली के मोड़ पर बना घर दे सकता है मुसीबतें, वास्तु में बताए गए हैं ये दोष
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य