अवैध कॉलोनियों पर होगी एफ.आई.आर. दर्ज
राजगढ़ 14 जून, 2025
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के समस्त बी.एम.ओ. स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की सभी बी.एम.ओ. और थाना प्रभारी एम.एल.सी. रिपोर्ट ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजें। अवैध कालोनियों के कॉलोनाइजर पर एफ.आई.आर. दर्ज करें। जिले में 59 अवैध कॉलोनी को चिन्हाकित कि जा चुकी है, जिसकी सूची थाना प्रभारी को भेजी जाएगी।
साथ ही सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अवैध कॉलोनी की कलाम नंबर 12 खसरे में एंट्री करें। एस.टी.- एस.सी. एक्रोसिटी एक्ट में जाति प्रमाण पत्र के विलंब से कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थाने से विगत एक वर्ष के एक्सीडेंटल केस भी निकाले। सड़क सुरक्षा को लेकर खंड स्तरीय बैठक आयोजित की जाए। गोवंश के परिवहन पर कड़ी नजर रखें। पशु बंजारों का भी निरीक्षण करें।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए की वर्षा आने वाली है जो भी जर्जर भवन है उन्हें चिन्हित करें, चिन्हित कर नोटिस चस्पा की कार्रवाई भी करें। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
.......
बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
शहर को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए नया मिशन शुरू
VIT कैंपस में बुखार का प्रकोप, टाइफाइड के मामले बढ़े
ग्लोबल जॉब मार्केट पर असर, H-1B नियमों में बदलाव की चर्चा
घर में ही खेला गया ‘डकैती’ का ड्रामा, पुलिस ने खोली पोल
स्कार्फ से टॉप तक, आसान तरीके से बनाएं नया आउटफिट
धार्मिक मंच से दिया बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
नई कार्यकारिणी से पार्टी को मिलेगी नई दिशा? चर्चा तेज