"

अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र (वार्ड 06, 07, 08) के सभी बूथ अध्यक्षों एवं बूथ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन माँ काली मंदिर, संकट मोचन 102 बूथ पर रात्रि 8 बजे किया गया।

बैठक के *मुख्य वक्ता* रहे **जिला कोषाध्यक्ष श्री शैलेश गुप्ता**, जिन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री **श्री नरेंद्र मोदी** के सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
प्रमुख योजनाओं का उल्लेख:

* **प्रधानमंत्री आवास योजना** (कच्चे से पक्के मकान तक)
* **मुफ्त राशन योजना** (हर महीने निर्धनों को राशन)
* **किसान सम्मान निधि योजना**
* **ग्रामीण सड़कों का पक्कीकरण**
•   *तीन तलाक*मुस्लिम समुदाय की औरतों के हित मे*
इसके अतिरिक्त, उन्होंने बताया कि
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी* की पुण्यतिथि (23 जून) से जन्म जयंती (6 जुलाई) तक,
"हर बूथ – एक पेड़ माँ के नाम

कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ पर एक वृक्षारोपण किया जाएगा

इस  मौके पर उपस्थित रहे अटल बिहारी शक्ति केंद्र के सह प्रभारी एवं पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा ,दरगाह कमेटी सदर एवं बूथ प्रभारी मोहम्मद शफीक खान,,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड 08 के पार्षद के.पी पंवार बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति
मन की बात ke प्रभारी  महेश पुष्पद (मास्टर जी ) विनोद सोनी, सुनील प्रजापति और भी कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।।