सुंदरकांड पाठ एवं भव्यता लिए प्रसाद वितरण समारोह* *द्वारा--दिनेश जमींदार पत्रकार जीरापुर*
*
जीरापुर (सं.):- हनुमान मंदिर किशनगढ़ बालाजी दरबार में सावन मास रामायण-पारायण अंतर्गत भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ!
इस भव्य सुंदरकांड पाठ को लेकर मंदिर समिति सदस्यों द्वारा मंदिर सजावट एवं विद्युत डेकोरेशन किया गया।
जहां पर किशनगढ़ बालाजी दरबार का विशेष आकर्षित मनोहरी श्रृंगार किया गया।
बालाजी के दर्शन कर श्रद्धालु भक्तों महिला पुरुष युवाओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंडित श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संचालित समिति के द्वारा नगर सहित आसपास क्षेत्र से लेकर राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी , सालासर बालाजी सहित शाजापुर इंदौर गुना जिले में तथा राजगढ़ जिले के अनेकों धार्मिक स्थलों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा चुका है।
सुंदरकांड पाठ में हमेशा की तरह पांच दोहे पर भगवान के भजनों की धुन एवं महाआरती की गई जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्तों के अलावा जनप्रतिनिधि कर्मचारी वर्ग व्यवसायी शामिल हुऐ।
इतना ही नहीं अपितु समिति द्वारा समय-समय पर नगर के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय भागीदारी रहती है।जो अनुकरणीय उदाहरण है।सावन मास में रामायण- पारायण के अंतर्गत 24 वे विश्राम के दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जहां पर मंदिर समिति के सदस्यों ने अनुशासन बद्ध होकर प्रसाद वितरण का आयोजन किया , प्रसाद वितरण में समिति द्वारा अलग अलग चार दल बनाकर लगभग आधा सैकड़ा से अधिक सदस्यों ने प्रसाद वितरण व्यवस्था को सुचारू अंजाम दिया।
इस दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्यों की देखरेख एवं व्यवस्था से भव्यता के अनुरूप समस्त कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुए।
*विभिन्न प्रकार की प्रसाद की आकर्षक झांकी*
सुंदरकांड भण्ड़ार(कक्ष) के व्यवस्था कर्ता सदस्यों ने बालाजी की प्रसाद की आकर्षक झांकी सजाई!
वहीं से विगत वर्षों की भांति प्रसाद वितरित करवाई गई।
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
*जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है* *डिजिटल युग के नए दौर में जनसंपर्क की भूमिका और अधिक प्रभावी हो गई है*
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई