सब्जी मंडी में गंदगी का साम्राज्य* *द्वारा--दिनेश जमींदार पत्रकार जीरापुर
**
जीरापुर (सं.):- नगर के मध्य स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में संचालित सब्जी मंडी में गंदगी का साम्राज्य छाया हुआ है।
सब्जी मंडी के पूर्व और दक्षिण हिस्से तथा पश्चिमी हिस्से में सब्जी मंडी से निकलने वाले सड़े-गले फल एवं सब्जियां डाली जाती है जो गंदगी एवं बदबू से सरोबार होकर नगर की स्वच्छता पर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक विगत कई वर्षों से पुरानी कृषि उपज मंडी में प्रातः बड़े रूप में सब्जी मंडी का संचालन हो रहा है, जहां पर बड़ी संख्या में सब्जी एवं फल फ्रूट का क्रय -विक्रय होता है , इसको लेकर कृषि उपज मंडी द्वारा टेक्स (कर) भी वसूला जाता है!
लेकिन सब्जी मंडी की स्वच्छता पर कृषि उपज मंडी एवं नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं , बहरहाल स्थिति यह बनी हुई है कि जहां पर कचरा-कूड़ा ,सड़े-गले फल पड़े हैं वहां पर खड़ा होना भी मुश्किल होता है।
दूसरी और अक्सर ध्यान दिया जाए तो स्वच्छता के नाम पर नवीन प्रयास करके शहरों, नगरों एवं गांव को स्वच्छता मिशन के रूप में नंबर वन बनाने की होड़ मची हुई जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण मध्य प्रदेश का इंदौर जिला जो लगातार स्वच्छता में नंबर वन पर आ रहा है।
ओर यदि नगर में देखें तो कई ऐसे स्थान है जहां पर कूड़ा कचरा पड़ा रहता है।
TMC का बड़ा बयान, प्रचार खत्म होते ही बाहरी नेताओं का नहीं रहेगा असर
रायसेन में कुदरत का कहर, खुले में पड़ा गेहूं भीगा, किसानों की बढ़ी चिंता
एक दिन का विशेष सत्र, कांग्रेस का फोकस सरकार को घेरने पर
50वीं वर्षगांठ पर सिक्किम में जश्न, पीएम मोदी देंगे 4000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
आसमान से बरस रही आग, MP में 44°C पार तापमान, 13 जिलों में लू का खतरा
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
*जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है* *डिजिटल युग के नए दौर में जनसंपर्क की भूमिका और अधिक प्रभावी हो गई है*