हर घर तिरंगा अभियान के तहत *भाजपा मंडल बोड़ा के तत्वाधान में बोड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, विशेष तौर से विधायक मोहन शर्मा दादा मौजूद रहे।* रिपोर्टर *ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार* mo.8120285709
बोड़ा:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति के उल्लास और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ मंगलवार को प्रातः 11 बजे न्यू बस स्टैंड माता मंदिर से भाजपा मंडल बोड़ा के तत्वाधान में नगर में भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे की देशभक्ति धुनों, ढोल-ढमाकों और लगभग 500 तिरंगों के साथ निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देशप्रेम की अद्भुत छटा बिखेर रही थी।
इस तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और नगर परिषद कर्मचारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोहन शर्मा दादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरजन सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष निकिता करण जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वारका प्रसाद (बंटी भैया) सोनी, एसडीएम सुशील कुमार, नायब तहसीलदार सुरेश सिंह, नगर परिषद सीएमओ अभिषेक जैन, भाजपा मंडल महामंत्री अंकिता राठौर, भाजपा मंडल महामंत्री बृजपाल सिंह बना, पार्षद राजू भिलाला, नगर के पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद गुदेनिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, महेश पाटीदार, भाजपा नेता शुभम् शर्मा, राधेश्याम मालवीय, विजय सिंह खींची तूती, राधेश्याम वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश राजपूत (चुमली), सरपंच दीपक राजपूत (महुआ), झड़पीपलिया से शिवपाल सिंह राजपूत, जीतू शर्मा, ओमप्रकाश राठौर (जिला मीडिया प्रभारी), दीवान सिंह भैया जी (बीरम पिपलिया), पार्षद प्रतिनिधि दुर्गेश बागड़ी, पार्षद महेश नाथ, राजेश बुंदेला, मंडल उपाध्यक्ष जशवंत पटेल, दिनेश राजपूत (उमरी), भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्रर सिंह रुहेला, ब्रह्मानंद पाटीदार, हिंदू सिंह झाला चिंटू बना, माखन जाटव, रामसिंह सोनगरा, पार्षद राहुल पाटीदार, प्रतिनिधि आशीष पालीवाल, गिरिराज राठौर, बाबू बकानी, गोबिंद सेन, मोहन यादव, भूपेंद्र राठौड़, रिंकू काका, कपिल पाटीदार, गोपाल राजपूत (कक्कू), रवि पाल, चरण राजपूत, दिनेश पुष्पद, दिनेश वर्मा, संजय राठौर, दीपक पुष्पद, रामकृष्ण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे — "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "जय हिंद" — जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का समापन बस स्टेंड पर किया गया ।
चुनावी रैली में मोदी का आत्मविश्वास, बोले- 4 मई के बाद सत्ता हमारी
उड़ान के दौरान आई दिक्कत, भोपाल में उतारा गया एयर इंडिया का विमान
ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, भुल्लर केस में जांच तेज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह प्यारी झलक
US ने ड्रग्स नेटवर्क पर कसा शिकंजा, समुद्र में नाव पर हमला, 3 की मौत
कहा—“उनसे ज्यादा खूबसूरत मुझे कोई नहीं लगा”
राजनीति में हलचल: संदीप पाठक और राघव चड्ढा अब भाजपा सांसद
आज से बदलेगा मेट्रो सफर, भोपाल और इंदौर में नई टिकटिंग व्यवस्था शुरू
क्या बदलेगा बॉलीवुड का सिस्टम? उठ रहे बड़े सवाल