......

राजगढ़, — वार्ड नंबर 13 के आंगनवाड़ी केंद्र 02 में मंगलवार को स्वच्छता और आज़ादी पर आधारित एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक खान ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की कहानी सुनाई और बताया कि हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान करें। उन्होंने बच्चों से अपील की.
 के वे अपने आस-पास गंदगी न फैलाएँ और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों पर उन्हें फहरा सकें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विनीता नामदेव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने देश का इतिहास और संस्कार भी सिखाना जरूरी है।
इस मौके पर मौजूद रहे दरगाह कमेटी के वरिष्ट सदस्या सैयद शाकिर अली, नीरज शर्मा, साहिका महताब बाई,   कल्पना दुबे,परवीन खान,शीला वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.....