*

राजगढ़
राजगढ़ जनपद पंचायत मे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और समस्त जनपद स्टाफ की और से मंगलवार को जनपद परिसर मे क्षेत्रीय विधायक का राजगढ़ नगर मे आगमन पर उनका सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत सत्कार किया गया साथ ही जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,का फूल मालाओं से सम्मानित किया गया! इस मौके पर राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव के साथ पूर्व विधायक और खादी ग्रामोद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा भी उपस्थित रहे! 
सम्मान समारोह मे विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव ने जनता ग्रामीणों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओ को लेकर संबोधन करते हुए आम नागरिको को योजना में लाभ के लिए किसी तरह की परेशानी न हो इसका जिक्र करते हुए जैसे प्रदेश मे सरकार मे मुख्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री कार्य प्रदेश स्तर पर करते हैं ऐसे ही तहसील स्तर पर हमे कार्य करना है! हमे हर वर्ग का ध्यान रखना है, पार्टी अपनी जगह लेकिन सरकार मे योजनाएं किसी पार्टी विशेष के लिए नही बल्कि हर नागरिको को लाभ मिले इस उद्देश्य से लागू होती है! 

जनपद राजगढ़ मे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने जनता को लेकर हर समय कार्य करने की बात करते हुए जनपद की टीम को भी इसमें कार्य करने की सलाह दी गई! 
विधान सभा के सयोंजक श्री श्याम गुजर भी  मंच पर आसीन रहे! 
कार्यक्रम के दोरान सचिव संगठन के जिला अध्यक्ष श्री महेश शर्मा और सहायक सचिव के जिला अध्यक्ष सागर सिंह गुजर ने विधायक और पूर्व विधायक का फूल माला से स्वागत किया गया, वही अंत मे जनपद के सीईओ श्री पराग पंथी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया!