राजगढ़: महाशिवरात्रि महोत्सव पावन पर्व पर गीता मानस प्रचार समिति, पारायण चौक राजगढ़ में माननीय मंत्री  श्री नारायण सिंह जी पंवार मध्य प्रदेश शासन, छेत्रीय विधायक श्री अमरसिंह जी यादव एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कि जिला प्रमुख मधु दीदी के हातो डा प्रियंका नागर दंत चिकित्सा विशेषज्ञ का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा द्वारा चयन प्रक्रिया से जिला अस्पताल उज्जैन में प्रथम श्रेणी राजपत्रित दंत चिकित्सा विशेषज्ञ के पद पर पदस्त होने पर सम्मानित किया गया और माननीय मंत्री महोदय, छेत्रीय वर्तमान विधायक एवं पुर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा जी ने भी डा प्रियंका नागर द्वारा जिला अस्पताल राजगढ़ में कई गरीबों के ईलाज समर्पण भाव से करने पर मंच से तारीफ की। कार्यक्रम में पुर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, श्री बापूसिंह तंवर, श्री हेमराज कल्पोनी, श्री मति मोना सुस्तानि, श्री प्रतापसिंह सिसोदिया, श्री ओ पी शर्मा, श्री मनोज हाड़ा, डा राम गोपाल नागर भूजल वैज्ञानिक सहित राजगढ़ शहर के गणमान्य नागरिक महिला पुरुष उपस्थित थे।