*
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांताध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव प्रांतीय संगठन मंत्री कैलाश सक्सेना प्रांतीय सचिव श्याम बाबू सक्सेना जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना श्रीमती प्रमिला सक्सेना अनुज सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में कायस्थ समाज राजगढ़ जिले में चित्रगुप्त जयंती समारोह आयोजित कर रहा।जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया की 14 मई को कायस्थ समाज जिले के नरसिंहगढ़ में जितेंद्र सक्सेना राजगढ़ में राजेंद्र सक्सेना ब्यावरा में कुलदीप सक्सेना अशोक सक्सेना के नेतृत्व में तीनो मंदिरों में कायस्थ समाजजनों,मातृ शक्तियों बच्चो द्वारा विधि विधान से चित्रगुप्तजी की पूजा अर्चना हवन महाआरती प्रसादी कार्यक्रम कर रहा  जिले के हर नगर/ग्राम के कायस्थ परिवारों में श्री चित्रगुप्त जी महाराज जयंती हर्ष उल्लास से मनाई जावेगी। जिसमे स्थानीय स्तर पर निवासरत प्रांतीय प्रतिनिधि जिला तहसील नगर इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
*जिला स्तरीय कार्यक्रम* में
*रक्तदानशिविर* नरसिंहगढ़ में राकेश सक्सेना मनोज सक्सेना जितेंद्र सक्सेना संजय सक्सेना पवन सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा।सप्ताह भर चलने वाले चित्रगुप्त जयंती समारोह में
*वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित*
*मातृ शक्ति सम्मान*
*जिले की प्रतिभा सम्मान*
*सामान्यज्ञान प्रतियोगिता*
*सर्वश्रेष्ठ कपल सम्मान*
*महिला जिलाकार्यकारणी की घोषणा* की जावेगी।