जिला न्यायालय राजगढ़ में विशेष स्वास्थ्य 
        परीक्षण शिविर आयोजित
                            राजगढ़ 
         प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजीव कर्महे की मंशानुरूप जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर, राजगढ़ में सचिव श्री योगीराज पाण्डेय के तत्वाधान में एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिला न्यायालय राजगढ़ में पदस्थ समस्त न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के स्वास्थ्य के परीक्षण एवं उपचार के उददेश्य से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 
       जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों व सहायक स्टाफ के दल में डॉ. योगेश दांगी एम.डी. मेडिसिन, डॉ. आर.एस. परिहार एम.एस. जनरल सर्जरी, डॉ. एम.के. तिवारी ई.एन.टी., डॉ. प्रियंका यादव एम.एस. नेत्र विशेषज्ञ सहित सहायक स्टाफ श्री राहुल राजपूत, सुश्री उषा पद्राम, श्री रामप्रसाद दांगी, श्री मनमोहन विश्वकर्मा द्वारा जिला न्यायालय, राजगढ़ में आयोजित विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अपनी सेवायें प्रदान की गईं। उक्त दल द्वारा कुल 59 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क स्वास्थ्य सलाह, दवाईंया उपलब्ध कराईं गईं। जिला न्यायालय राजगढ़ में आयोजित विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बी.पी., शुगर, ब्लड टेस्ट, सहित कई प्रकार की जांचे मौके पर ही की गईं। उक्त आधार पर उचित दवाईयां भी वितरित की गईं।
       विशेष स्वास्थ्य शिविर में जिला न्यायालय राजगढ़ में पदस्थ समस्त न्यायाधीशों द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया, बी.पी., शुगर, ब्लड टेस्ट कराया। आंखों की जांच कराई। जिला न्यायालय से संबंद्ध बहुतायत कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा भी आंखों की जांच, बी.पी., शुगर ब्लड टेस्ट कराया।
   ..........