संडावता
क्षेत्र का एक मात्र सीबीएसई  स्कूल ने अपने 14 वे स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक,  सामाजिक समरसता, गीत, नाटक, एवं नृत्य की प्रस्तुति छात्रों ने  देकर विधालय की स्थापना  दिवस का  उत्सव मनाया।  विधालय परिवार ने मंच पर पालको का सम्मान कर बच्चो से दादा दादी पर पुष्पवर्षा करवाकर उनके चरण स्पर्श करवाकर आशीर्वाद दिलवाये। 
मुख्य अतिथि उदय सिंह चौहान, विशेष अतिथि श्यामबिहारी कोशिक , पत्रकार  राजेश दुबे ने  विद्यालय परिवार के संचालक द्वारकाप्रसाद गांधी,  निखिल गाँधी, पूजा गाँधी सहायक संचालिका मनीषा जायसवाल , प्राचार्य  ओम गोर ,शिशु वाटिका की प्रधान अध्यापिका  पललवी पांडे ने माँ सरस्वती के चित्र परपूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर  रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। 
 मुख्य अतिथि उदयसिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की  स्कूल मे छात्रो को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिये जा रहे है। हम हमारी  जड़ से जुड़े रहकर ही वटवृक्ष बन सकते है। किताबी ज्ञान के साथ साथ हमे हमारी प्राचीन संस्कृति का ज्ञान भी अत्यावश्यक है। छात्रों का चंहुमुखी विकास करना ही स्कूल का ध्येय होना चाहिये। डायरेक्टर निखिल गांधी ने कहा की जो आपका हमारा विश्वास 14साल से कायम है यह हमेशा  बरकरार  रहेगा। 14सालो मे  विधालय परिवार ने छात्रो के हित मे कठिन संघर्ष किया है। आप सबके सहयोग से विद्यालय निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बड़ता जा रहा है।हमारा लक्ष्य बच्चो का  सर्वांगीन विकास कर शिखर तक  पँहुचाना है। 
पत्रकार राजेश दुबे ने कहा की गाँधी परिवार ने सीबीएसई स्कूल इस क्षेत्र मे खोलकर हजारो बच्चो के भविष्य को संवारने मे महती भूमिका निभाई है।  गाँव के बच्चो  को शहरी स्कुलो की तरह शिक्षा का प्रबंधन  कर उल्लेखनिय
 कार्य किया है। 
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत नगर एवं  नवीन निगम ने किया।