बोड़ा में हुईं भाजपा मंडल की बैठक : पदाधिकारियों ने दी संगठन के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी, विधायक मोहन शर्मा रहे उपस्थित।* (ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)

*
बोड़ा:- राजगढ़ जिले के बोडा में रविवार को भारतीय जनता पार्ट के आगामी कार्यक्रम को लेकर पीपलवाले हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा मंडल बोड़ा की बैठक हुईं। बैठक की शुरुआत भारत माता वा पार्टी के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय,के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई। बैठक में संघटन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक मोहन शर्मा ने दी। विधायक मोहन शर्मा दादा ने पदाधिकारियो ओर कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी दिनों में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित कर बूथ का नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर मठ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों का सम्मान एवं प्रतिमा स्थलों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक बूथ पर सुनना है। 23 जून से प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को 4 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ सांसद द्वारा मतदाता अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी और देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती एवं रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में मातृ शक्ति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें महिलाओ का स्वागत सत्कार सम्मान करना।
बैठक को मुख्य अतिथि विधायक मोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में विजय हासिल की है। सफलता प्राप्त करने के साथ उस सफलता को बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता इसी तरह कार्य करते रहें और आगामी चुनावों में भी पार्टी की इस सफलता को बनाए रखें।
कार्यक्रम। उक्त जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर ने दी।मंचासीन अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा देवीसिंह रूहेला , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि करण जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णू प्रसाद गुदेनिया, डॉ.प्रताप सिंह राजपूत, सरजन सिंह राजपूत, ब्रजमोहन गुजर, का पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ा के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारियों,कार्यकर्ता, और सभी जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या मोजूद थे।