वाहन चोरी में उल्लेखनीय सफलता — थाना छापीहेड़ा पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी, करीब ₹80,000 का मशरूका विधिवत जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री **अमित सुरेश तोलानी** द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा** एवं **एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर** के निर्देशन में थाना छापीहेड़ा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
### 📌 घटना का संक्षिप्त विवरण:
फरियादी ईश्वर गुर्जर निवासी ग्राम मलकाना ने थाने आकर रिपोर्ट लेख कराई थी वह संडावता में गिरिराज किशोर गुप्ता जी की कपड़े की दुकान पर काम करता है जहां काम खत्म होने के बाद रात्रि 10:30 बजे वह अपनी मोटर साइकिल होंडा शाइन (MP39ZF6002) वहीं दुकान वाले मकान में रख कर खेत पर चला गया था सुबह आकर देखा तो बाइक नहीं मिली जिस पर थाना छापीहेड़ा में अप क्र 03/25 धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गहन विवेचना प्रारंभ की गई।
### 🔍 विवेचना व कार्यवाही:
चोरी की घटना के बाद मामले में थाना छापीहेड़ा द्वारा सक्रिय विवेचना की गई। संदेही **पंकज उर्फ इबरिया पिता नैनसिंह कंजर निवासी दयाखेड़ी ** थाना लिमाचौहान को चिन्हित कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, किन्तु सख्ती व तकनीकी विवेचना के बाद उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
**बरामद वाहन:**
* होंडा शाइन रजिस्ट्रेशन क्र. MP 39 ZF 6002
> कुल मशरूका – **₹80,000
मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त कर ली गई हैं। आरोपी को विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय सारंगपुर में पेश किया गया जिसके उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
### 👮♂️ गिरफ्तार आरोपी:
**नाम:** पंकज उर्फ इबरिया कंजर
**पिता का नाम:** नैनसिंह कंजर
**उम्र:** 25 वर्ष
**निवासी:** ग्राम दयाखेड़ी
### 👏 पुलिस टीम का योगदान:
उक्त कार्यवाही में **थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील केवट**, **उनि काशीराम मीणा**, **प्र आर चंद्रमोहन बघेल**, **आर साहब सिंह**, **आर कमल मेहर**, **आर नरेंद्र यादव**, **आर विवेक पाटिल**, *सैनिक दिलीप तंवर** की सराहनीय भूमिका रही।
---
**थाना छापीहेड़ा पुलिस आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है**
बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
शहर को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए नया मिशन शुरू
VIT कैंपस में बुखार का प्रकोप, टाइफाइड के मामले बढ़े
ग्लोबल जॉब मार्केट पर असर, H-1B नियमों में बदलाव की चर्चा
घर में ही खेला गया ‘डकैती’ का ड्रामा, पुलिस ने खोली पोल
स्कार्फ से टॉप तक, आसान तरीके से बनाएं नया आउटफिट
धार्मिक मंच से दिया बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
नई कार्यकारिणी से पार्टी को मिलेगी नई दिशा? चर्चा तेज