किशनगढ़ कोठी मोहल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, वार्ड क्रमांक 8, बूथ  102 पर उत्साहपूर्वक किया गया।

मन की बात के प्रभारी महेंद्र पुष्पद (मास्टर साहब) के निवास    पर इस आयोजन को सफल बनाया गया। बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, बूथ 102 के प्रभारी दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शफ़ीक खान, शक्ति केंद्र के सह-प्रभारी पूर्व पार्षद पंडित ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के.पी पंवार, प्रेम सिंह बी एल ए टू उपस्थिति रहे कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना।

बूथ प्रभारी मोहम्मद शफीक खान और पुर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सबको बताया गया के मोदी जी के द्वारा जो बाते बताई जा रही है उन्हें सिर्फ सुनना ही  नहीं बल्कि समझकर अपने जीवन में लागू करना है।   
जैसे स्वदेशी अपनाना है वोकल फॉर लोकल  को अपनाए। 
पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर ज़ोर दे। 
सबने वचन लिया कि वे इस वर्ष मानसून के दौरान अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और जल स्रोतों की रक्षा करें।

इस अवसर पर बूथ समिति की महिलाओं — संतोष बाई पुष्पद, शांति बाई पुष्पद, जमना बाई पुष्पद, अंशिका पुष्पद सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक संकल्प लिया। 
समापन पर सभी ने मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का और बूथ के प्रत्येक घर पे तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।