*गुर्जर समाज ने गंभीर घायल बीरम गुर्जर की इलाज के लिए आर्थिक सहायता की की मांग करते हुए विद्युत मंडल के जेई को दिया ज्ञापन* *द्वारा--दिनेश जमींदार पत्रकार जीरापुर
*
जीरापुर(सं.):- कुशवाहा मोहल्ला चूड़ी गली में लाइट का कार्य करे आउटसोर्स कर्मचारी बीरम गुर्जर विद्युत पोल से नीचे गिरने से गंभीर घायल होने के बाद इंदौर इलाज चल रहा है।
इस घटनाक्रम को लेकर गुर्जर समाज ने एकजुट होकर विद्युत कार्यालय पहुंचकर जेई को एक ज्ञापन देकर इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग की है।
दरअसल गुर्जर समाज लोगों ने दिये आवेदन में उल्लेख किया कि बीरम गुर्जर मीटर वाचक का कार्य करता था फिर भी विद्युत पोल पर लाईट का कार्य कर रहा था, उसके करंट लग जाने से अचानक पोल से गिर जाने पर गंभीर चोटे आई है। जिसका इलाज बॉम्बे हॉस्पीटल इन्दौर में चल रहा है व जिंदगी और मोत के बीच झूल रहा है। यह जानते हुए भी की बीरम एक मीटर वाचक है और मीटर वाचक का काम मीटर वाचन एवं बकाया बिल की उगाही करना है,उसके बावजूद भी आपके द्वारा मीटर वाचक से लाईनमेन का कार्य करवाया गया। जो गलत है। आपके द्वारा उपेक्षापूर्ण पद का दुरूपयोग कर अपने अधीनस्थ मीटर वाचक बीरम से उसके नियुक्ति पत्र मे उल्लेखित शर्तो एवं मीटर वाचक द्वारा किये जाने वाले कार्यों से अलग कार्य करने के लिए विवश किया गया।
जिस कारण से आज बीरम गुर्जर कि
इस प्रकार की स्थिति हुई है
घायल बीरम के इलाज का खर्च कम से कम 7-8 लाख रू. आने का अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया जा रहा है। बीरम के परिवार की ऐसी आर्थिक स्थित ठीक नही है कि वह इस खर्च को वहन कर सके, विद्युत विद्युत विभाग से मांग की है कि इलाज का संपूर्ण खर्च की व्यवस्था कर घायल बीरम का व्यवस्थित इलाज किया जा सके।
अगर विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो गुर्जर समाज एकजुट होकर दोषी कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
आवेदन देने में वालों को में पूर्व पार्षद पुरसिंह गुर्जर, बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह गुर्जर , शिक्षक रामचंद्र गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, जगदीश गुर्जर मन्याखेड़ी ,विजय गुर्जर ,हेमराज गुर्जर, शोभाराम गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर ,प्रकाश गुर्जर , बृजेश गुर्जर, बने सिंह गुर्जर, देवीलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग उपस्थित रहे।
भीषण टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल; MP में कार-ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा
डिलिवरी के नाम पर कमाई का खेल, मातृत्व बना 54 हजार करोड़ का बाजार
MP में सोशल मीडिया पोस्ट बना मुद्दा, अमित शाह के खिलाफ FIR दर्ज
AAP से अलग हुए राघव चड्ढा, बोले—‘मेरे पास तीन विकल्प थे’
बायपास पर निर्माण कार्य बना जोखिम, प्रशासन ने दी जल्द पूरा करने की हिदायत
मुंबई में बड़ा हादसा, मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार स्कूटी से 3 लोगों की मौत
बंगाल चुनाव में केजरीवाल की एंट्री, ममता के समर्थन में दिया बड़ा बयान
मिडिल ईस्ट विवाद ने बढ़ाई BRICS की मुश्किलें, भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन