जल गंगा संवर्धन अभियान की वीसी से समीक्षा, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस
राजगढ़, 12 मई 2025:
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आज जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में रिचार्ज कूप और खेत तालाब निर्माण कार्यों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।
समीक्षा के दौरान खराब प्रगति के चलते जनपद जीरापुर के सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, नरसिंहगढ़ के सब इंजीनियर प्रवीण पाटोदे को कार्य में लापरवाही एवं बिना सूचना मुख्यालय से बाहर रहने के कारण सेवा समाप्ति का सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही, एपीओ खिलचीपुर के 15 दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों में खेत तालाब और रिचार्ज कूप कार्यों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कर मस्टर जारी कराएं।
समग्र EKYC की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इस संबंध में खिलचीपुर और राजगढ़ के सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों की एक वेतनवृद्धि रोकने एवं संबंधित जनपद सीईओ को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
संबल योजना की समीक्षा के दौरान पिछले तीन वर्षों में सिंगल क्लिक भुगतान विफलताओं का हितग्राहीवार विवरण प्रस्तुत करने और शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान की गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर देते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए हैं।
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
कांग्रेस-डीएमकेटीएमसी समाजवादी पार्टीगठबंधन ने महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ कर विधेयक रोका-: विधायक उषा ठाकुर* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित
फैसले से अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें