सफलता की कहानी "प्रसिद्धि बेकरी" – समूह की दीदी की नई पहल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
राजगढ़ 27 मई, 2025
विकासखंड जीरापुर में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बालाजी स्वयं सहायता समूह की दीदी श्रीमती विधि शर्मा ने "प्रसिद्धि बेकरी" नाम से अपनी बेकरी यूनिट की स्थापना की है। जिससे श्रीमती शर्मा को रोजगार मिला और स्थानीय समुदाय को भी ताजा और स्वच्छ बेकरी उत्पाद उपलब्ध होगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।
"प्रसिद्धि बेकरी" में ब्रेड, बिस्किट, केक, पेस्ट्री और अन्य स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण बेकरी उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। विधि शर्मा बताती है कि हमारी बेकरी यूनिट 'प्रसिद्धि बेकरी' के माध्यम से हम अपने परिवारों की आजीविका को सशक्त बना रहे हैं। यह हमारे लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा अवसर है। आजीविका मिशन और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से "प्रसिद्धि बेकरी" को आवश्यक प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार तक पहुँच प्रदान की गई है। यह पहल अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगी और उन्हें स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
..
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव