**
     जीरापुर(सं.):- रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल का विधार्थी कृष्णा अग्रवाल बना एमबीबीएस डॉक्टर !
    शिक्षा और करियर के क्षेत्र में अव्वल रहे परिणाम स्वरूप शासकीय सिविल अस्पताल  में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की हैं।
डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रॉयल हाईट्स स्कूल से प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।
संस्था संचालक रणधीर सिंह ने कहा यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
 अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय को देते हुए कहा –
"रॉयल हाईट्स स्कूल ने मेरी नींव को मजबूत किया। आज जो कुछ भी हूँ, वह विद्यालय से मिले मार्गदर्शन और संस्कारों का ही परिणाम है।संस्था संचालक रणधीर सिंह एवं यशवर्धन सिंह ने उन्हें माला पहनाकर मिठाई खिलाई जहां समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।