अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र पर मन की बात का 129वां एपिसोड सुना गया
आज वर्ष 2025 के अंतिम अध्याय के रूप में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 129वां एपिसोड सुना गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र, किशन गढ़ कोठी, वार्ड क्रमांक 08, बूथ क्रमांक 102 पर बूथ समिति की सदस्या श्रीमती संतोष पुष्पद के निवास पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, शक्ति केंद्र सह संयोजक एवं पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा, दरगाह कमेटी सदर एवं बूथ प्रभारी मोहम्मद शफीक खान, मन की बात के प्रभारी महेश पुष्पद (मास्टर सहाब), पूर्व बूथ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बना, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इरफान मेवाती सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में भारत द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में की गई ऐतिहासिक छलांग का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिकों और युवाओं के योगदान की सराहना की
साथ ही प्रधानमंत्री जी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए हमारे सुरक्षा बलों के साहस, पराक्रम और समर्पण को नमन किया।
कार्यक्रम में बूथ 102 की छात्राओं ने भी सहभागिता की और मन की बात के एपिसोड को ध्यानपूर्वक सुना एवं समझा। इनमें निकिता, पार्वती, मोना, संजू बाई सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर बूथ सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें शत-शत नमन किया गया। इस दौरान बूथ प्रभारी मोहम्मद शफीक खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अटल बिहारी वाजपेयी जी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए और उनकी नीतियों को आत्मसात कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन और विचारधारा कौमी एकता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के विचारों, राष्ट्र निर्माण के संदेशों एवं सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
हारे का सहारा बाबा श्याम, दक्षिण का ये धाम क्यों है इतना खास?
शनि की वक्री चाल: इन 3 राशियों के लिए खुशियों की शुरुआत
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल