*कार्य में लापरवाही पर तत्कालीन पंचायत सचिव नाटाराम श्री राधेश्याम दांगी को निलंबित व ग्राम रोजगार सहायक सचिव श्री रामबाबू दांगी की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश*
*“संवाद से समाधान"*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को निलंबन का नोटिस, ग्राम रोजगार सहायक सचिव को सेवा समाप्ति का नोटिस, सीईओ जनपद राजगढ़ व खिलचीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश*
*राजगढ़ 27 जनवरी, 2026*
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है। यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते हैं। इस सप्ताह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा स्वयं प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुन कर मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है। मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ता श्री गिरीराज दांगी द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत नाटाराम में आवेदक के खेत पर तत्कालीन सरपंच भवरलाल दांगी के द्वारा पिछले दो साल से कुआ खोद कर अतिक्रमण अवैध कब्जा किया जा रहा हैं। जिससे आवेदन 14/09/2019 को दिया गया था। जिसमें आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे आवेदक को काफी समस्या हो रही हैं। कलेक्टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की जांच उपरांत लापरवाही पर तत्कालीन पंचायत सचिव श्री राधेश्याम दांगी को निलंबित करने व तत्कालीन रोजगार सहायक सचिव श्री रामबाबू दांगी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर का भी 15 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता श्री कैलाश जाटव द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा ग्राम पंचायत मोहनपुरा ग्राम बख्तावरपुरा में आवेदन किया गया था। आवेदक द्वारा बताया गया कि उनका पंचायत द्वारा मनरेगा के अंतर्गत आवास का मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। जिससे आवेदक को काफी समस्या हो रही हैं। शिकायत की जांच में सीईओ जनपद राजगढ़ द्वारा बताया गया कि ग्राम रोजगार सहायक सचिव की लापरवाही के कारण मजदूरी भुगतान नहीं हो सका। कलेक्टर ने संबंधित रोजगार सहायक सचिव को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता श्री बनवारी सौंधिया द्वारा बताया गया कि आवेदक समग्र आई.डी. ग्राम कोलूखेडा से ग्राम माण्डाखेडा खिलचीपुर ट्रांसफर करने के लिए आवेदन दिया गया था, परन्तु आज दिनांक तक आवेदक की समग्र आई.डी. ट्रांसफर नहीं की गई है। जिससे आवेदक को काफी समस्या हो रही हैं। कलेक्टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए समाजिक सुरक्षा अधिकारी राजगढ़ को निलंबन का नोटिस व सीईओ जनपद राजगढ़ व खिलचीपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता श्री नंदु सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा जनपद पंचायत में कई बार आवेदन दिया गया कि ग्राम पंचायत कालीयाखेडी जनपद पंचायत सारंगपुर में सीसी सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है। तत्कालीन सरपंच द्वारा फर्जी तरीके से राशि का आहरण किया गया। जिसकी जानकारी विभाग को भी दी गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। कलेक्टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पूर्व सरपंच को धारा – 92 के तहत नोटिस जारी करने व 15 दिवस में सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए।
विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा चर्चा में, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले सियासी हलचल तेज
पत्नी के गायब होने पर पति फरमान का वीडियो वायरल, खोज में जुटी जनता
अमेरिका-ईरान टकराव से बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
सरहद पार पहुंचा ‘ट्रैक्ड’ गिद्ध: भोपाल से छोड़ा गया, 7 दिन में 1274 KM उड़ान का खुलासा
व्यापार में बड़ा कदम: भारत और ब्रिटेन के बीच FTA से कम होंगे आयात शुल्क
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नाकाबंदी से जहाज रुके, दुनिया में तेल-गैस कीमतों में उछाल संभव
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: WSJ रिपोर्ट में खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ले सकते हैं बड़ा सैन्य कदम