जनपद पंचायत ब्यावरा भवन निर्माण कार्य का कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया निरीक्षण* *गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती* *संबंधितों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 01 मई, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शुक्रवार को ब्यावरा स्थित जनपद पंचायत भवन के निर्माणाधीन कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्य में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ई-आरईएस एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यावरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी स्तर पर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार